ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में सिद्ध शीत बाबा मुनि महाराज कावड़िया संघ द्वारा भव्य बोल बम कावड़ यात्रा का आयोजन - sanskar.live

Hot




अगस्त 26, 2026

ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में सिद्ध शीत बाबा मुनि महाराज कावड़िया संघ द्वारा भव्य बोल बम कावड़ यात्रा का आयोजन





*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/।* सावन के पावन अंतिम सोमवार के अवसर पर सिद्ध शीत बाबा मुनि महाराज कावड़िया संघ द्वारा बाजे-गाजे एवं डीजे के साथ भव्य बोल बम कावड़ यात्रा का ग्राम ठाकुरदिया खुर्द में आयोजन किया गया।

कावड़ यात्रा हेतु श्रद्धालुओं का एकत्रीकरण ग्राम ठाकुरदिया खुर्द स्थित श्रीराम मंदिर निर्माण स्थल पर हुआ। इस यात्रा में ग्राम डिघेपुर, खुंटेरी, अरंड, नवापारा, कोटादादार, मोहदा, खपराखोल एवं ठाकुरदिया खुर्द के सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए। अरंड-नवापारा से श्री पंकज ठाकुर एवं श्री हरियर ध्रुव का विशेष जनसहयोग रहा। ग्राम के सभी कर्मचारियों, व्यापारियों एवं कृषकों ने समिति को आर्थिक सहयोग दिया।

बोल बम कावड़िया संघ पिथौरा के अध्यक्ष श्री आकाश अग्रवाल ने झंडा दिखाकर कावड़ियों को श्रीराम मंदिर से रवाना किया। कावड़िया संघ के पदाधिकारियों ने मार्ग में स्थित हनुमान मंदिर एवं शीतला मंदिर में पूजा-पाठ करते हुए मुनि बाबा के विशाल पहाड़ की चढ़ाई की, जहाँ पंडित श्री नरेश शुक्ला द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दिव्य कुंड से जल उठाया गया।

तत्पश्चात सभी श्रद्धालु 'बोल बम' के जयघोष के साथ श्री तिलक पटेल परिवार द्वारा निर्मित बड़े तालाब स्थित शिव मंदिर के लिए प्रस्थान किए, जहाँ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं आरती की गई।

यात्रा के दौरान श्री आकाश अग्रवाल द्वारा श्रद्धालुओं हेतु फल, केला एवं जल सेवा की व्यवस्था की गई तथा श्री कुंदन पिता मनबोध पटेल द्वारा कावड़ियों को खीर प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं को महाभंडारा में भोजन प्रसादी कराकर विदा किया गया।

इस अवसर पर समिति के संयोजक अजय नायक, सह-संयोजक रमेश पटेल, संरक्षक तिलक पटेल, रामेश्वर पटेल, केशव पटेल, अध्यक्ष सूरज मिश्रा, उपाध्यक्ष देशराम निराला, चंदू सिन्हा, अजय जोशी, कुलेश साहू, सचिव दुर्गा प्रसाद पटेल, सह-सचिव हेमसागर रौतिया, कोषाध्यक्ष टीकाराम सिक्या, सह-कोषाध्यक्ष भेखराम बरिहा, भोजन प्रभारी नेहरू नायक, मनोज पटेल, बंशीधर नायक, व्यवस्था प्रभारी मुकेश ठाकुर, मीडिया प्रभारी कुंदन सिन्हा, पेयजल प्रभारी रोशन ठाकुर, डोलामणी ठाकुर सहित समिति के समस्त सदस्यगण एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।




Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer