शांत्रीबाई कॉलेज ने 20वीं भारत रक्षित वाहिनी, परसदा में मनाया रक्षाबंधन उत्सव, छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी*
शांत्रीबाई कॉलेज ने 20वीं भारत रक्षित वाहिनी, परसदा में मनाया रक्षाबंधन उत्सव, छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी*
*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शांत्रीबाई कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय महासमुंद के स्टाफ एवं छात्राओं ने 20वीं भारत रक्षित वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, परसदा में रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।
महाविद्यालय की छात्राओं एवं स्टाफ ने पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत किया। छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के समर्पण और सेवाभाव के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम में 20वीं वाहिनी की अधिकारी श्रीमती मनीषा ठाकुर रावते, कमांडेंट श्री उदयकरण, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश सिन्दौल, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सविता चंद्राकर, संचालक सदस्य तारिणी चंद्राकर, निखिल चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
प्राचार्य डॉ. सविता चंद्राकर ने कहा कि रक्षाबंधन सुरक्षा, विश्वास और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। जवानों के साथ यह पर्व मनाना विद्यार्थियों के लिए गौरवपूर्ण अनुभव है। वहीं श्रीमती मनीषा ठाकुर रावते ने कहा कि ऐसे आयोजन पुलिस और नागरिकों के बीच आत्मीय संबंधों को मजबूत करते हैं और विद्यार्थियों में राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की ओर से मेनका चंद्राकर ने सभी अधिकारियों एवं जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान आकांक्षा सिंह, गायत्री चंद्राकर, हीना चंद्राकर, नेहा साहू, दामिनी साहू, हंसराज चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/20.html
2026-08-26T09:47:22+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/20_0123692133.html
2026-08-26T09:51:34+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/20_0207419578.html
2026-08-26T10:51:22+05:30






.jpeg)