एकजुटता पर जोर, रीति-रिवाजों में सुधार का संकल्प - आदियोगी योग मंदिर में उत्कल ब्राह्मण समाज की जिला बैठक संपन्न - sanskar.live

Hot




अगस्त 23, 2026

एकजुटता पर जोर, रीति-रिवाजों में सुधार का संकल्प - आदियोगी योग मंदिर में उत्कल ब्राह्मण समाज की जिला बैठक संपन्न

 सदस्यता अभियान तेज करने और हर ब्लॉक में सामूहिक ब्रतोपनयन कराने का लिया निर्णय





देखें विडियो


*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* जिला उत्कल ब्राह्मण समाज महासमुंद की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष नित्यानंद मिश्र की अध्यक्षता में आदियोगी योग मंदिर पिथौरा में संपन्न हुई। बैठक में समाज को एक सूत्र में बांधने और संगठन को मजबूत करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले में सदस्यता अभियान तेज किया जाएगा और समाज की वर्तमान नियमावली में सुधारात्मक व संरचनात्मक संशोधन किया जाएगा।

*हर ब्लॉक में होगा सामूहिक बडू -* बैठक में सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार को प्रोत्साहित करने का बड़ा निर्णय लिया गया। तय किया गया कि प्रतिवर्ष रोटेशन के आधार पर जिले के सभी विकासखंडों में सामूहिक ब्रतोपनयन संस्कार कराया जाएगा। यदि कोई विप्र बंधु अपने घर में व्यक्तिगत बडू कार्यक्रम करना चाहता है तो वह एक बटुक की सहयोग राशि समाज को देगा, जिसका उपयोग सामूहिक कार्यक्रम में किया जाएगा।

शिष्टाचार में कटौती पर सहमति -* विवाह जैसे उत्सव संस्कारों में कपड़ा देने की परंपरा को सीमित करने का भी निर्णय लिया गया। अब यह शिष्टाचार केवल अत्यंत निकटतम रिश्तेदारों तक ही सीमित रहेगा।

बैठक में प्रदेश प्रवक्ता तरुण दास, पी.सी. त्रिपाठी, बलदेव मिश्रा, सुरेश पाणीग्राही, धर्मेंद्र महापात्र, सुनील पाणीग्राही, सुरेंद्र समांतराय, नीरज दास, आनंद विलास दास सहित सैकड़ों विप्र बंधु मौजूद रहे।

*नई कार्यकारिणी घोषित -* यू.के. दास को अध्यक्ष, अरुण कुमार देवता को सचिव, रवि शंकर पाढ़ी को सह सचिव, पी.सी. त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवीन कुमार पंडा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं प्रदीप होता, मनोज मिश्रा, डॉ. श्रीकांत शर्मा, राजेंद्र कुमार नंदे, योगेंद्र पंडा, यशवंत कुमार कर, हेमंत पंडा, विनोद कुमार पंडा, राजेश कर, राजेंद्र साहू को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

बैठक का संचालन जिला सचिव हेमंत कुमार दास और पिथौरा ब्लॉक सचिव अरुण देवता ने किया। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी डॉ. पूर्णानंद मिश्र ने दी।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer