दादी प्रकाशमणि को दी सच्ची श्रद्धांजलि
शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/* समर्पण और करुणा की प्रतिमा परम आदरणीय दादी प्रकाशमणि जी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय थाना चौक पिथौरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 23 अगस्त दिन रविवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्माकुमारी सेंटर की मुख्य पुष्पा दीदी, तोमेश्वरी दीदी की उपस्थिति में पिथौरा नगर के गणमान्य नागरिक स्वप्निल तिवारी, सत्यनारायण अग्रवाल, वेदप्रकाश गोयल, विजय नायक, आकाश मोहंती, राजेश चौधरी के साथ दीप प्रज्वलित कर की गई।
शिविर में मॉडल ब्लड बैंक मेकाहारा रायपुर की टीम डॉ. विवेक मित्रा, डॉ. सत्यम साहू, डॉ. सानिया मस्के, मनोज दास, विनोद सिदार, श्रीमती भूमिका यादव, शोमाराम साहू, शिव कुमार साहू, सुश्री करिश्मा पंनका, राकेश शर्मा द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। शिविर में कुल 101 लोगों ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश करते हुए इतिहास रच दिया। शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
*पुष्पा दीदी ने कहा -* दादी प्रकाशमणि जी ने अपना पूरा जीवन मानव सेवा और विश्व शांति के लिए समर्पित किया था। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान से बड़ी कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती। सभी 101 रक्तवीरों का दिल से आभार।
*तोमेश्वरी दीदी ने कहा -* रक्तदान ही महादान है। एक यूनिट रक्त से तीन जिंदगियां बचती हैं। पिथौरा के युवाओं ने आज यह साबित कर दिया कि यहां सेवा का जज्बा आज भी जिंदा है।
*डॉ. विवेक मित्रा ने कहा -* पिथौरा जैसे छोटे नगर में 101 लोगों का रक्तदान करना बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह रक्त मेकाहारा में भर्ती थैलेसीमिया, सिकलसेल और दुर्घटना के गंभीर मरीजों के काम आएगा। रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं आती, एक स्वस्थ व्यक्ति साल में कम से कम 3 से 4 बार रक्तदान कर सकता है।




.jpeg)