भाजपा युवा मोर्चा पिथौरा ग्रामीण द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा बाइक रैली एवं पदयात्रा - sanskar.live

Hot




अगस्त 13, 2026

भाजपा युवा मोर्चा पिथौरा ग्रामीण द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा बाइक रैली एवं पदयात्रा

 हर घर तिरंगा अभियान के तहत युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

भुरकोनी से अरंड  बाइक रैली, अरंड में स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा पदयात्रा कर दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* देश की 80वीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल पिथौरा द्वारा *"हर घर तिरंगा अभियान"* के अंतर्गत गुरुवार को भव्य तिरंगा बाइक रैली एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया।

राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं तिरंगे के सम्मान की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित यह यात्रा ग्राम *भुरकोनी से प्रारंभ होकर मोहदा, कोटादर, नयापारा होते हुए ग्राम अरंड* में संपन्न हुई।  इस बाइक रैली में भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। पूरे मार्ग में *"भारत माता की जय", "वंदे मातरम्"* और *"हर घर तिरंगा"* के नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंजायमान रहा।

ग्राम अरंड पहुँचकर तिरंगा बाइक रैली का समापन हुआ। इसके पश्चात यहाँ स्कूली बच्चों के साथ *तिरंगा पद यात्रा एवं गली भ्रमण* किया गया। बच्चों ने भी हाथों में छोटे-छोटे तिरंगे लेकर देशभक्ति के गीत गाते हुए यात्रा में सहभागिता की। इस दौरान पूरा माहौल उत्साह और राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को देश के शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल के साथियों के साथ-साथ भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर *"राष्ट्र प्रथम"* के संकल्प को मजबूत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer