महासमुंद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा लेकर विधायक ने नागरिकों के साथ लगाए देशभक्ति के नारे
*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरवचंद्राकर।* स्वतंत्रता दिवस के पूर्व नगर पालिका महासमुंद द्वारा गुरुवार को आयोजित तिरंगा यात्रा में महासमुंद विधायक *योगेश्वर राजू सिन्हा* शामिल हुए।
हाथों में तिरंगा थामे विधायक ने जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर यात्रा में सहभागिता की। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में *"भारत माता की जय", "वंदे मातरम्"* के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंजायमान रहा। बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लेकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि *"तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं है। यह देश के गौरव, सम्मान, त्याग, संघर्ष और वीरता का प्रतीक है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज में देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाएं और देशभक्ति समाहित है।"*
उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराती है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। *"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। ऐसे आयोजनों से देशभक्ति की भावना मजबूत होती है और प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव जागृत होता है।"*
विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे देश के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही नागरिकों से देशहित को सर्वोपरि रखते हुए आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने की अपील की।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, उपाध्यक्ष मुन्ना साहू, मंडल महामंत्री मीना वर्मा, भाजपा नेता अरविंद प्रहरे, मनीष शर्मा, राजेंद्र चंद्राकर, हफीज कुरैशी सहित पार्षदगण, एल्डरमैन, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।


.jpeg)