महासमुंद में मृत भालू का मामला: रायपुर से बुलाई गई डॉग स्क्वॉड - sanskar.live

Hot




अगस्त 17, 2026

महासमुंद में मृत भालू का मामला: रायपुर से बुलाई गई डॉग स्क्वॉड

भालू की मौत मामले में वन विभाग की त्वरित कार्रवाई

डॉग स्क्वॉड से मिले सुराग, संदिग्धों की पहचान शुरू

सैंपल फॉरेंसिक जांच को जबलपुर भेजे गए*



*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर महासमुंद की रिपोर्ट/महासमुंद जिले में 13 अगस्त 2026 की देर शाम मृत अवस्था में पाए गए भालू के मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में जांच कराई गई।

तीन सदस्यीय टीम ने किया पोस्टमार्टम*  

वन विभाग की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार घटना के बाद 14 अगस्त 2026 को बसना, सांकरा एवं बागबाहरा के पशु चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम ने अनुमंडलीय अधिकारी (वन) एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी की उपस्थिति में मृत भालू का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान आवश्यक नमूने भी एकत्रित किए गए।

मृत भालू के शवदाह हेतु न्यायालय से अनुमति प्राप्त करने के बाद वन विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वनमंडलाधिकारी महासमुंद श्री श्रीनिवास तन्टी (भा.व.से.), संयुक्त वनमंडलाधिकारी सुश्री डिम्पी बैस एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री अंतरंग पांडे स्वयं उपस्थित रहे। पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए नमूनों को आवश्यक वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक परीक्षण हेतु जबलपुर भेजा गया है।

डॉग स्क्वॉड से मिला महत्वपूर्ण सुराग*  

घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से डॉग स्क्वॉड बुलाकर जांच कराई गई। डॉग स्क्वॉड से प्राप्त सुरागों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में महत्वपूर्ण सहायता मिली है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वन विभाग ने कहा है कि वन्यजीव अपराधों के प्रति गंभीरता से कार्रवाई करते हुए प्रकरण की गहन जांच एवं सतत निगरानी की जा रही है।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer