80वें स्वतंत्रता दिवस पर पिथौरा में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल - sanskar.live

Hot




अगस्त 15, 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पिथौरा में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

80वें स्वतंत्रता दिवस पर पिथौरा में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल
80वें स्वतंत्रता दिवस पर पिथौरा में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

वार्ड 15 मस्जिद प्रांगण में पार्षद कौशल दास मानिकपुरी के साथ मिलकर किया ध्वजारोहण


देखें विडियो


*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।* देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पिथौरा नगर में भाईचारे और एकता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। वार्ड क्रमांक 15 स्थित मस्जिद प्रांगण में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मिलजुलकर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया।

*एक साथ लहराया तिरंगा*

ध्वजारोहण कार्यक्रम वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद कौशल दास मानिकपुरी* के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पार्षद कुशल दास मानिकपुरी, मस्जिद के मौलाना एवं वार्ड के गणमान्य नागरिकों ने एक साथ मिलकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। तिरंगा लहराते ही पूरा प्रांगण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

मौलाना ने दी गीतों से देशभक्ति की प्रस्तुति*

कार्यक्रम में मस्जिद के मौलाना ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत सुंदर गीत प्रस्तुत किया। गीतों ने उपस्थित सभी लोगों के दिलों को छू लिया। मौलाना ने कहा कि तिरंगा हम सभी का है और देश की एकता-अखंडता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

*वार्डवासियों ने दी एकता की मिसाल*

इस अवसर पर वार्ड के पार्षद सहित बड़ी संख्या में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और मिठाइयां बांटी। उपस्थित नागरिकों ने कहा कि पिथौरा की इस एकता ने यह साबित कर दिया है कि धर्म से ऊपर देश है।

कार्यक्रम के अंत में देश की तरक्की, शांति और सौहार्द के लिए विशेष दुआ एवं प्रार्थना की गई।




via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/80.html
2026-08-15T13:03:15+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/80_062614433.html
2026-08-15T13:51:30+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer