नवमी से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं ले सकते हैं भाग, कुल 14 परीक्षा केंद्र महासमुंद जिले में
_पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट।_ छत्तीसगढ़ निषाद समाज सहारा व्यवस्था परिवार के तत्वाधान में समाज के महान विभूतियों की स्मृति में राज्य स्तरीय ऑनलाइन छात्रवृत्ति सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा *30 अगस्त, दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक* पूरे प्रदेश में आयोजित होगी।
परीक्षा का उद्देश्य: समाज के गौरव से परिचय*
समाज के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक परीक्षा प्रभारी _दिलीप निषाद_ ने बताया कि यह परीक्षा _श्री गुहा निषाद राज, माता वीरांगना बिलासा देवी, क्रांतिकारी स्व. इदरू केवट, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. जेठू राम निषाद, पद्मश्री पुनाराम निषाद एवं समाज के सभी शहीदों_ की स्मृति में आयोजित की जा रही है।
परीक्षा पूरे प्रदेश में निषाद समाज के भवनों में कराई जा रही है, ताकि बच्चों को सामाजिक भवनों के बारे में जानकारी मिल सके और उनमें समाज के प्रति जुड़ाव बढ़े।
*पात्रता और परीक्षा पैटर्न*
यह परीक्षा पूरी तरह *निशुल्क* है। इसमें निषाद समाज के पूरे प्रदेश के *कक्षा नवमी से बारहवीं तक* के बालक-बालिकाएं भाग ले सकते हैं।
परीक्षा में कुल *70 प्रश्न* पूछे जाएंगे:
*- अध्यापन कक्षा के 3 मुख्य विषयों से - 18-18 प्रश्न*
*- सामान्य ज्ञान - 5 प्रश्न*
*- समाज से संबंधित - 6 प्रश्न*
*महासमुंद जिले में 14 परीक्षा केंद्र*
कोई भी छात्र वंचित न रहे इसलिए पूरे महासमुंद जिले में *14 परीक्षा केंद्र* बनाए गए हैं। छात्र अपनी सुविधानुसार किसी भी केंद्र में जाकर परीक्षा दे सकते हैं।
*केंद्र:* पिथौरा, तुमगांव, मुड़हेना, महासमुंद, शेर, कोसरंगी, खट्टी, खुसरुपली, सल्हे भाठा, झलमला, खल्लारी, बिछिया, पथरला, छोटपटनी।
*नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र*
परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे:
कक्षा 9वीं:* प्रथम - ₹2101, द्वितीय - ₹1501, तृतीय - ₹1001
*कक्षा 10वीं:* प्रथम - ₹2201, द्वितीय - ₹1501, तृतीय - ₹1001
*कक्षा 11वीं:* प्रथम - ₹3301, द्वितीय - ₹2001, तृतीय - ₹1501
*कक्षा 12वीं:* प्रथम - ₹3401, द्वितीय - ₹2001, तृतीय - ₹1501
इसके अलावा 20 विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप *ई-प्रशस्ति पत्र* दिया जाएगा। परीक्षा का परिणाम *16 सितंबर* को घोषित किया जाएगा।
समाज के पदाधिकारियों ने सभी समाज जनों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में बच्चे इस परीक्षा में भाग लें।

.jpeg)