क्षेत्रीय प्रबंधक सरजू तिवारी के नेतृत्व में प्लांटोपिया™ नर्सरी को मिला "द आइकॉनिक इंडिया अवार्ड 2026" - sanskar.live

Hot




अगस्त 20, 2026

क्षेत्रीय प्रबंधक सरजू तिवारी के नेतृत्व में प्लांटोपिया™ नर्सरी को मिला "द आइकॉनिक इंडिया अवार्ड 2026"

 एमएसएमई मंत्रालय ने किसानों के उत्थान हेतु किए गए विशेष प्रयासों को किया सम्मानित



_महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट/_ किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण, अनुबंध खेती, गुणवत्तापूर्ण पौध उत्पादन एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्लांटोपिया™ नर्सरी को एमएसएमई मंत्रालय से पंजीकृत प्रतिष्ठित *"द आइकॉनिक इंडिया अवार्ड 2026"* से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा किसानों के हित में किए जा रहे नवाचारों एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

*सरजू तिवारी के नेतृत्व को मिली सराहना*

इस अवसर पर संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक (मध्य भारत) _श्री सरजू तिवारी_ के नेतृत्व एवं पूरी टीम के योगदान की विशेष सराहना की गई। श्री सरजू तिवारी को प्लांटोपिया के उत्कृष्ट कार्यों के लिए व्यक्तिगत रूप से भी सम्मानित किया गया।

*किसानों को बाजार और तकनीक से जोड़ने का कार्य*

प्लांटोपिया™ नर्सरी लगातार किसानों को गुणवत्तापूर्ण पौधे, वैज्ञानिक तकनीकी सलाह, अनुबंध खेती तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की दिशा में कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य किसानों की आय दोगुनी करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

सम्मान को किसानों को किया समर्पित*

प्लांटोपिया™ नर्सरी के स्वामी एवं संस्थापक _श्री रोशन दुबे_ ने इस सम्मान को किसानों, सहयोगियों एवं पूरी प्लांटोपिया टीम को समर्पित करते हुए कहा कि _"संस्था का उद्देश्य केवल पौधे बेचना नहीं है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाना, उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन देना तथा भारत को हरित एवं समृद्ध बनाने की दिशा में कार्य करना है।"_

*भविष्य की योजना*

संस्था ने कहा कि भविष्य में भी प्लांटोपिया™ नर्सरी किसानों के उत्थान, पर्यावरण संरक्षण तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए अपने प्रयासों को और अधिक व्यापक स्तर पर जारी रखेगी।


Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer