विधायक संपत अग्रवाल ने किया शुभारंभ, कहा - पर्यावरण, शिक्षा और स्वास्थ्य तीनों पर एक साथ काम सराहनीय
पिथौरा सांकरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट / मारवाड़ी युवा मंच सांकरा शाखा ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सांकरा में आयोजित 'वन महोत्सव' "एक पेड़ मां के नाम" में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मंच द्वारा एक वृहद सामाजिक अभियान "त्रिवेणी मुहिम" चलाया गया।
स्कूल परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मंच के कार्यकर्ताओं ने वन महोत्सव, राष्ट्रीय शिक्षा साथी अभियान और अंगदान जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसना विधानसभा विधायक _श्री संपत अग्रवाल जी_ विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही क्षेत्रीय सांसद, जनपद अध्यक्ष व सदस्यों सहित सभी जनप्रतिनिधि, वन विभाग की पूरी टीम और सांकरा के विशिष्ट गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।
*हरित संकल्प: वृक्षारोपण कर दिया 'पर्यावरण मित्र' बनने का संदेश*
कार्यक्रम की शुरुआत में मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के अध्यक्ष _शुभम सिंघल_ ने उपस्थित मुख्य अतिथि बसना विधानसभा विधायक _श्री संपत अग्रवाल जी_ का पौधा भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इसके पश्चात मंच ने वन महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर में वन विभाग की टीम और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया।
इस दौरान स्कूल के आसपास औषधीय व छायादार पौधे रोपे गए और छात्र-छात्राओं सहित आमजनों को नि:शुल्क पौधों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष शुभम सिंघल ने सभी को प्रकृति संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और एक सच्चे '#पर्यावरण मित्र' बनने का संदेश दिया। मंच के सदस्यों ने उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
शिक्षा साथी: प्राथमिक बच्चों को मिली नि:शुल्क कॉपी-पेन*
मंच द्वारा राष्ट्रव्यापी 'शिक्षा साथी अभियान' के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा को संबल देने का प्रयास किया गया। इसके तहत मुख्य अतिथि बसना विधायक _श्री संपत अग्रवाल जी_ एवं उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के हाथों आत्मानंद विद्यालय के कक्षा पहली से लेकर पांचवीं तक के बच्चों को पढ़ाई में मदद के लिए नि:शुल्क नोटबुक और पेन का वितरण किया गया, ताकि बच्चे सुचारू रूप से अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
स्वास्थ्य जागरूकता: अंगदान पर पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता*
अंगदान जैसी जीवनदायी मुहिम के प्रति भावी पीढ़ी को जागरूक करने के लिए इसी विद्यालय के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
*पोस्टर मेकिंग:* इस प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं के छात्र _पीयूष बघेल_ ने सर्वश्रेष्ठ और मार्गदर्शक पोस्टर बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
*स्लोगन मेकिंग:* कक्षा 11वीं की छात्रा _चांदनी बढ़िया_ ने अंगदान पर सबसे प्रभावशाली स्लोगन लिखकर बाजी मारी।
मुख्य अतिथि विधायक _श्री संपत अग्रवाल जी_, मंच के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यालय प्रबंधन द्वारा दोनों विजेता छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी युवा मंच सांकरा के सभी सदस्यों, वन विभाग के अधिकारियों, स्कूल के प्राचार्य, शिक्षकों और विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।

.jpeg)