सावन के अंतिम सोमवार पर थानेश्वर मंदिर पिथौरा में 24 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक 51 फिट कांवर यात्रा, श्रावणी महोत्सव की तैयारी जोरों पर
*पिथौरा संस्कार न्यूज़।* श्रावणी महोत्सव के पावन अवसर पर पिथौरा में इस वर्ष भव्य आयोजन होने जा रहा है। थानेश्वर मंदिर सेवा समिति पिथौरा द्वारा सावन के अंतिम सोमवार 24 अगस्त 2026 को 51 फिट कांवर यात्रा निकाली जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्रा परसापाली जलाशय से जल लेकर थानेश्वर मंदिर तक जाएगी। इस दौरान भव्य झांकी और 11 कलश के जल से थानेश्वर महादेव का अभिषेक किया जाएगा। आयोजकों ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि सुबह 8 बजे मंदिर चौक जगन्नाथ मंदिर पुरानी बस्ती पहुंचें और भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करें।
*मंदिर के पुजारी महाराज पं. कृष्ण कुमार शर्मा जी ने कहा -* सावन का अंतिम सोमवार अत्यंत फलदायी होता है। इस दिन 51 फिट कांवर यात्रा का आयोजन पिथौरा क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। परसापाली जलाशय से लाए गए पवित्र जल से जब 11 कलशों द्वारा थानेश्वर महादेव का जलाभिषेक होगा तो पूरे क्षेत्र में सुख-समृद्धि आएगी। सभी भक्तों को इस यात्रा में अवश्य शामिल होकर पुण्य लाभ लेना चाहिए।
थानेश्वर मंदिर सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया -* समिति द्वारा इस भव्य आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 51 फिट कांवर यात्रा के साथ भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी। यह यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और एकता का प्रतीक है। हम समस्त नगरवासियों से निवेदन करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यात्रा को सफल बनाएं। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए वॉलंटियर्स की टीम तैनात रहेगी।
गौरतलब है कि पिथौरा के थानेश्वर मंदिर में सावन माह में विशेष पूजा-अर्चना होती है
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/24-51.html
2026-08-22T09:55:19+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/08/24-51_01439154702.html
2026-08-22T10:51:28+05:30





.jpeg)