ग्राम भोरिंग में 24 से 26 अगस्त तक भव्य बकला बाबा महोत्सव, छत्तीसगढ़ के दिग्गज लोक कलाकारों का होगा आगमन - sanskar.live

Hot




अगस्त 22, 2026

ग्राम भोरिंग में 24 से 26 अगस्त तक भव्य बकला बाबा महोत्सव, छत्तीसगढ़ के दिग्गज लोक कलाकारों का होगा आगमन





महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर की रिपोर्ट /ग्राम भोरिंग में परंपरा, लोक कला, संस्कृति और साहित्य के उत्सव के रूप में प्रसिद्ध बकला बाबा महोत्सव का भव्य आयोजन 24 से 26 अगस्त तक किया जा रहा है।

आयोजक ट्रस्ट के सचिव मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार साहू द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बकला बाबा मंदिर ऐतिहासिक एवं आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि सिरपुर के राजा तिवरदेव ने यहां सर्पों का जमावड़ा देखकर इसे आस्था केंद्र माना था। आज भी मंदिर परिसर में अनेक जहरीले सांपों का विचरण होता है, पर आज तक किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत गंगा पूजा और कलश-कांवड़ यात्रा से होगी। लोक पारंपरिक संस्कृति को प्रदर्शित करते हुए यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी। तीन दिनों तक भगवान शिव और माता दुर्गा की महाआरती व रुद्राभिषेक होगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में द्वितीय दिवस 25 अगस्त को पूजा नेताम की लोकमय राम प्रस्तुति, द्रोपती साहू का लोक भजन एवं मुख्य आकर्षण के रूप में पंडित विवेक शर्मा की प्रस्तुति होगी। तृतीय दिवस स्वरात्मिका म्यूजिकल ग्रुप महासमुंद, मनेश्वर ध्रुव, महक रात्रे और सुप्रसिद्ध लोक गायक व छॉलीवुड अभिनेता अनुराग शर्मा की प्रस्तुति होगी।

उन्होंने बताया कि महोत्सव में राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को बकला बाबा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। जिसमें दुर्गेश्वरी साहू, गीतांजलि साहू, केशरी साहू, शालिनी मानिकपुरी, मनीष ढीढी, खोमन साहू, सृष्टि साहू, दिनेश कुमार साहू, तन्नू साहू और दीपशिखा साहू शामिल हैं।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer