PRS विवि मेरिट में महासमुंद का जलवा: दर्शिका गोलछा को बी.कॉम में स्वर्ण पदक - sanskar.live

Hot




जुलाई 22, 2026

PRS विवि मेरिट में महासमुंद का जलवा: दर्शिका गोलछा को बी.कॉम में स्वर्ण पदक

 महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय की 5 छात्राओं ने बनाई जगह, लगातार 5वें साल मेरिट में दबदबा_



*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर की बी.कॉम और एम.कॉम की प्रावीण्य सूची में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की छात्राओं ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। वाणिज्य संकाय की 5 छात्राओं ने मेरिट में स्थान बनाकर महाविद्यालय की लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन की परंपरा को बरकरार रखा है।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार *बी.कॉम अंतिम वर्ष में दर्शिका गोलछा* ने 1800 में से 1368 अंक प्राप्त कर *सम्पूर्ण विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान* प्राप्त किया है। उन्हें आगामी दीक्षांत समारोह में *स्वर्ण पदक* से सम्मानित किया जाएगा। इसी कक्षा की *शिवांगी जोशी* ने 1354 अंक हासिल कर *तृतीय स्थान* प्राप्त किया है।

*एम.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर* में भी छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। *रशप्रीत कौर गुरुदत्ता* ने 2000 में से 1516 अंक के साथ *चतुर्थ स्थान*, *विभूति साहू* ने 1490 अंकों के साथ *षष्ठम स्थान* और *संजना श्रीवास्तव* ने 1450 अंक प्राप्त कर *दशम स्थान* अर्जित किया।

वाणिज्य विभागाध्यक्ष *अजय कुमार राजा* ने बताया कि महाविद्यालय का यह प्रदर्शन लगातार 5 वर्षों से जारी है। उन्होंने कहा "2019 में गुप्तेश नामदेव, 2022 में निधि बग्गा और 2023 में प्रमोद कुमार एम.कॉम में प्रथम आकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। विगत सत्रों में 2020-21 में 4, 2021-22 में 3, 2022-23 में 7, 2023-24 में 5 और 2024-25 में 3 छात्र-छात्राओं ने मेरिट में जगह बनाई है।"

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्राचार्य *करुणा दुबे* ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्राओं की कड़ी मेहनत और वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों राजेश्वरी सोनी, मनबोध चौहान, मनीषा प्रधान, परवीन नजीब, रोहित ढीमर, अजय सॉव, डॉ. भुपेश पात्रा के मार्गदर्शन का परिणाम है।

विधायक एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष *योगेश्वर राजू सिन्हा* सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer