*पिथौरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर*/पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत ढाबाखार के अंतर्गत ग्राम भैरोंपुर में ग्राम की महिलाओं ने अपने बच्चों के स्वच्छ एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण को ध्यान में रखते हुए शासकीय प्राथमिक शाला भैरोंपुर के विद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ़-सफाई अभियान चलाया।यह अभियान ग्राम पंचायत ढाबाखार के सरपंच श्री चंद्रमणी सिदार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। अभियान में विद्यालय परिसर की झाड़ियाँ एवं खरपतवार हटाए गए, कचरे का उचित निस्तारण किया गया तथा पूरे परिसर की साफ़-सफाई कर विद्यालय को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया गया।इस अवसर पर रोजगार सहायक एवं आवास मित्र भी उपस्थित रहे तथा स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया। सरपंच श्री चंद्रमणी सिदार ने महिलाओं के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वच्छ विद्यालय ही बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से विद्यालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ़-सफाई बनाए रखने की अपील की।
जुलाई 08, 2026
ग्राम भैरोंपुर में स्वच्छ विद्यालय, स्वस्थ भविष्य की दिशा में सामूहिक पहल
Tags
# पिथौरा#
About Sanskar news
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
Post Top Ad




