देखें विडियो
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला ठाकुरदिया कला में लंबे समय तक पदस्थ राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठक एवं लेखक छबिराम पटेल को सेवा का 62 वर्ष पूरा करने एवं अधिवार्षिकी पूर्ण करने पर उन्हें 30 जून को शिक्षकों,ग्रामवासियों एवं स्कूली बच्चों द्वारा बैंड बाजा के साथ ससम्मान विदाई दी गई। मिडिल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान पाठक छबिराम पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कौहाकुड़ा हायर सेकेंडरी के प्राचार्य बी के बघेल,कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के ब्लाक अध्यक्ष उमेश दीक्षित, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के सचिव लेखराम साहू, संकुल समन्वयक नितेश साहू,सरपंच श्रीमती दिलेश्वरी दीवान,शाला विकास समिति अध्यक्ष यशवंत दीवान, उपाध्यक्ष श्रीमती पालकी दीवान,पूर्व सरपंच भानूराम ठाकुर, वरिष्ठ सदस्य मेलाराम ठाकुर,मनोज दीवान, केशर कुमार ठाकुर,व्याख्याता सुशील ओगरे,के पी पटेल , दिनेश कुमार निर्मलकर एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस दौरान विदाई एवं सम्मान समारोह को प्राचार्य बी के बघेल, फेडरेशन ब्लाक अध्यक्ष उमेश दीक्षित, सरपंच श्रीमती दिलेश्वरी दीवान, पूर्व सरपंच भानूराम ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि बहुप्रतिभा के धनी प्रधान पाठक छबिराम पटेल ने अपने ऊंचालीस साल नौ माह और नौ दिन के सेवाकाल में शैक्षणिक कार्यों को बखूबी संचालित करके वे एक विशिष्ट पहचान बना करशिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहे। उन्होंने शिक्षा, समाज और साहित्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम के बाद ग्रामवासियों ने स्कूली बच्चों के साथ बैंड बाजे के साथ ग्राम के अंतिम छोर तक जाकर अपने पटेल सर को विदा किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मोहितराम पटेल, मुकेशकुमार सिन्हा, दिनेश कुमार निर्मलकर, प्रदीप कुमार पटेल, भागीरथी दीवान, तुलसी राम पटेल, पुकराम कुर्रे, कुसुम लता कुर्रे, हिरेंद्र दीवान, योगेश्वर साहू, रोशन डडसेना, कोमल प्रसाद पुरैना एवं ग्रामवासियों में मनोज दीवान, लेखराज बरिहा,अनूप ध्रुव, कलश राम चौहान, मंटोरी दीवान, तिलक राम दीवान सहित उपस्थित सभी ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक दिनेश कुमार निर्मलकर एवं आभार प्रदर्शन कुसुम लता कुर्रे ने किया।