सिरपुर में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत - sanskar.live

Hot




जुलाई 17, 2026

सिरपुर में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

 ऐतिहासिक सिरपुर में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक का शुभारंभ, किसान और महिलाओं को होगा फायदा"



देखें विडियो


*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* /महासमुंद जिले की ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सिरपुर में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का शुभारंभ* किया गया। नई जगह पर खुली इस शाखा से क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।

ग्रामीणों को होगी सुविधा*  

बैंक शाखा शुरू होने से सिरपुर और आसपास के गांवों के किसानों, मजदूरों, महिलाओं, व्यापारियों तथा आम नागरिकों* को बैंकिंग सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगा। 

नई शाखा के माध्यम से *किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड (केसी), बचत खाते, सरकारी योजनाओं की राशि, वृद्धा/विधवा पेंशन, बीमा एवं अन्य बैंकिंग सुविधाएं* आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों का समय और पैसा दोनों बचेगा।

*आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम*  

क्षेत्रवासियों ने बैंक शाखा के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त की। ग्रामीणों का कहना है कि यह शाखा *ग्रामीण विकास और आर्थिक सशक्तिकरण* की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब किसान समय पर ऋण और केसी ले सकेंगे, महिलाएं बचत खाते खोलकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगी।

स्थानीय व्यापारियों ने भी कहा कि बैंक पास में होने से लेन-देन आसान होगा और सिरपुर के पर्यटन कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer