शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव में लोकतंत्र का पाठ: मतदान से चुना गया बाल प्रधानमंत्री - sanskar.live

Hot




जुलाई 15, 2026

शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव में लोकतंत्र का पाठ: मतदान से चुना गया बाल प्रधानमंत्री

बच्चों ने सीखा वोट का महत्व, दिव्यांश साव बने शाला के बाल प्रधानमंत्री

मोहगांव स्कूल में धूमधाम से सम्पन्न हुआ बाल कैबिनेट का चुनाव


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पिथौरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाली शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव में शनिवार 11 जुलाई को बाल कैबिनेट गठन हेतु मतदान प्रक्रिया बड़े ही उत्साह के साथ सम्पन्न हुई। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया।

सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक मतदान चला। मतदान को लेकर बच्चों में सुबह से ही खासा उत्साह देखा गया। बच्चों ने लाइन लगाकर मतपेटी में अपना मत डाला। मतदान के बाद मतगणना की गई।

*दिव्यांश साव बने बाल प्रधानमंत्री*  

प्रधानमंत्री पद के लिए कुल 6 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भव्य भोई, दिव्यांश साव, कु. गीतिका साहू, कु. मेघनन्दनी साहू, कु. साक्षी साहू और कु. श्रुति राठौर शामिल थे।

कक्षा पहली से पांचवी तक कुल 145 मतदाता थे। जिसमें से 138 बच्चों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में दिव्यांश साव को 59 मत प्राप्त हुए। वहीं कु. मेघनन्दनी साहू को 34, कु. गीतिका साहू को 15, भव्य भोई को 13, कु. साक्षी साहू को 10 और कु. श्रुति राठौर को 4 मत मिले। 3 मत अवैध पाए गए। इस प्रकार दिव्यांश साव 25 मतों के अंतर से बाल प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।

*बच्चों ने संभाली मतदान की जिम्मेदारी*  

चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए कक्षा आठवीं की छात्राओं कु. प्रगति बढ़ाई, कु. अनुष्का बारीक, कु. तृप्ति प्रधान, कु. प्रिया साण्ड, कु. चेतना साहू और कु. अंकिता भोई ने मतदान अधिकारी की भूमिका निभाई। वहीं अंशु बारीक और तिलक साण्ड ने सुरक्षा गार्ड का दायित्व संभाला।

*गठित हुआ बाल कैबिनेट*  

प्रधानमंत्री के साथ-साथ अन्य पदों पर बच्चों की सहमति से मनोनयन किया गया। कु. गीतिका साहू को शिक्षा मंत्री, कु. श्रुति राठौर को स्वास्थ्य मंत्री, कु. मेघनन्दनी साहू को अनुशासन मंत्री, कु. साक्षी साहू को पर्यावरण मंत्री और भव्य भोई को स्वच्छता मंत्री बनाया गया।

इसके अलावा प्रत्येक कक्षा से कप्तान और उप-कप्तान भी चुने गए। कक्षा 5वीं से कु. हर्षिका पटेल कप्तान व तुषार डड़सेना उप कप्तान, कक्षा 4थी से कु. अनिका प्रधान कप्तान व कु. वंशिका साहू उप कप्तान, कक्षा 3री से कु. अनन्या सामल कप्तान व आयुष प्रधान उप कप्तान, कक्षा 2री से कु. उत्तरा पटेल कप्तान व कु. मानवी नायक उप कप्तान तथा कक्षा 1ली से कु. वेदांश मलिक कप्तान व आरोही साण्ड उप कप्तान चुने गए। कु. आकांक्षा पटेल को नवोदय क्लास और ऑनलाइन क्लास की कप्तानी सौंपी गई।

इस अवसर पर शाला के प्रधान पाठक श्री भोजराज प्रधान के मार्गदर्शन में शिक्षक श्री गौरीशंकर पण्डा, विजय कुमार नाग, श्रीमती नीलिमा साहू, श्रीमती कविता बढ़ाई का विशेष सहयोग रहा।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer