सुपर शनिवार बैगलेस डे": तुमगांव के स्कूली बच्चों ने लगाए 20 से अधिक पौधे - sanskar.live

Hot




जुलाई 18, 2026

सुपर शनिवार बैगलेस डे": तुमगांव के स्कूली बच्चों ने लगाए 20 से अधिक पौधे

 एक कदम प्रकृति की ओर": तुमगांव स्कूल में ईको क्लब ने किया वृक्षारोपण

सीड बॉल छिड़काव कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हरित विद्यालय बनाने का लिया संकल्प*



तुमगांव संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल। *शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव* में "सुपर शनिवार बैगलेस डे" के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

*ईको क्लब "मिशन फॉर लाइफ"* के अंतर्गत *"एक कदम प्रकृति की ओर"* थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय परिसर को हरित और स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।



*नीम से गुलाब तक लगाए पौधे*

कार्यक्रम में नीम, आम, जामुन, करंज, पपीता, गेंदा, गार्डन ट्री, तुलसी, मोगरा एवं गुलाब जैसे उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का रोपण किया गया। साथ ही बच्चों ने *सीड बॉल का छिड़काव* कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय में पहले से ही 2 करंज, 2 मुनगा, 1 कसही और सागौन के पेड़ लगकर वृक्ष का रूप ले चुके हैं। विद्यालय परिसर के चारों ओर सजावटी पौधे भी लगाए गए हैं।

बच्चों को दिया पर्यावरण का पाठ*

इस अवसर पर *शिक्षक श्री जितेन्द्र कुमार साहू* ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि _"अधिक से अधिक पौधारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित होता है।"_

कार्यक्रम में *संस्था प्रमुख श्रीमती संगीता रात्रे*, शिक्षक *श्री बलराम नेताम*, पालकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर विद्यालय को *हरित विद्यालय* बनाने का संकल्प लिया।


 ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer