पुरानी परंपरा के अनुसार आज 17 जुलाई को गड़बेड़ा में लगेगा रथयात्रा का भक्ति मेला* - sanskar.live

LIVE KHABAR UPDATE

🔴 LIVE KHABAR
00:00:00
● ताजा खबरें — पल-पल का लाइव अपडेट● Sanskar News — आपके क्षेत्र की हर महत्वपूर्ण खबर● ब्रेकिंग न्यूज और स्थानीय समाचार लगातार अपडेट
Advertisement 1
Advertisement 2
Advertisement 3

जुलाई 17, 2026

पुरानी परंपरा के अनुसार आज 17 जुलाई को गड़बेड़ा में लगेगा रथयात्रा का भक्ति मेला*

पुरानी परंपरा के अनुसार आज 17 जुलाई को गड़बेड़ा में लगेगा रथयात्रा का भक्ति मेला*

यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गांव की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक भी है।


*पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर।* पिथौरा विकासखंड के *ग्राम गड़बेड़ा में पुरानी परंपरा के अनुसार रथयात्रा के दूसरे दिन आज दिनांक 17 जुलाई दिन शुक्रवार को भव्य भक्ति मेला का आयोजन किया जाएगा।हर वर्ष आषाढ़ माह में निकलने वाली प्रभु जगन्नाथ जी की रथयात्रा के अगले दिन गांव में मेले की परंपरा दशकों से चली आ रही है। इसी कड़ी में गांव के हृदय स्थल में स्थित स्कूल चौक स्थित मेला स्थल पर भक्ति मेले का आयोजन होगा।राधा कृष्ण जगन्नाथ मंदिर  पुजारी महाराज हेम सागर पंडा  ने बताया कि _"रथयात्रा के दूसरे दिन भगवान के दर्शन और प्रसाद वितरण के साथ-साथ भजन-कीर्तन का विशेष आयोजन किया जाता है। यह परंपरा कई दशकों से चली आ रही है।"_ उन्होंने आगे बताया कि _"आज शाम 4:00 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर से कीर्तन मंडली के साथ भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गांव भ्रमण के लिए निकलेगी। नंदीघोष रथ को फूलों और रंग-बिरंगे कपड़ों से सजाया गया है।"_मेले में भजन कीर्तन मंडलियों द्वारा भक्ति गीत, झूले, खान-पान और घरेलू सामान की दुकानें* लगेंगी। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सरपंच श्रीमती बूंदाबाई नायक, ग्राम विकास समिति और ग्रामवासी  तैयारियों में जुटे हुए हैं। सुरक्षा और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है।

ग्रामवासियों का कहना है कि यह मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि गांव की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक भी है।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/07/17.html
2026-07-17T09:41:28+05:30