पांडेपाली शासकीय प्राथमिक शाला में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, - sanskar.live

Hot




जून 30, 2026

पांडेपाली शासकीय प्राथमिक शाला में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव,

 प्रधान पाठक ने दिया नेवता भोज



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही संकुल केंद्र सोनासिली अंतर्गत पांडेपाली शासकीय प्राथमिक विद्यालय में दिनांक 30 जून सोमवार को "शाला प्रवेश उत्सव" बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गांव के जनप्रतिनिधियों, पालकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिरकत की। इस अवसर पर प्रधान पाठक राधेश्याम पटेल ने समस्त अतिथियों और बच्चों को पारंपरिक "नेवता भोज" कराकर शिक्षा की नई शुरुआत को शुभ बनाया।

तिलक लगाकर किया बच्चों का स्वागत


कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद स्कूल पहुंचे नन्हे-मुन्ने बच्चों का शिक्षकों और अतिथियों ने तिलक लगाकर, गुलाब देकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। नव प्रवेश लेने वाले बच्चों को  किताबें और स्टेशनरी किट वितरित की गईं।उपस्थित अतिथियों ने बताया कि शाला प्रवेश उत्सव उद्देश्य बच्चों को स्कूल के प्रति आकर्षित करना और "हर बच्चा स्कूल, हर बच्चा शिक्षित" के संकल्प को साकार करना है। उन्होंने कहा, "आज से हमारे बच्चों की नई उड़ान शुरू हुई है। शिक्षा ही जीवन का आधार है।इस अवसर पर संकुल प्राचार्य श्री अनूप कुमार गुप्ता,पूर्व समन्वयक  श्री भूखन प्रसाद जोशी, सहायक शिक्षिका श्रीमती सरोज पटेल,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री चुड़ामणी रावल,वरिष्ठ नागरिक श्री उमेद सिंग बरिहा, श्री नकुल प्रधान एवं पालक गण श्री बैकुंठो साहू,श्री राजेन्द्र मांझी,श्री बलराम भोई,श्री दुकालु नेरोजी, श्री धनुराम भोई,श्रीमती मधुमती साहू,श्रीमती जानकी साहू,सुमति यादव, नुवा दाई भोई सहित प्रधान पाठक राधेश्याम पटेल मुख्य रूप से उपस्थित थे।



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer