अधिकारियों की मनमानी से किसान परेशान, भुरकोनी सहकारी समिति की व्यवस्था चरमराई
अधिकारियों की मनमानी से किसान परेशान, भुरकोनी सहकारी समिति की व्यवस्था चरमराई
पिथौरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर /अधिकारियों की कथित मनमानी के कारण भुरकोनी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति से जुड़े किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से संचालित भुरकोनी समिति के प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को उनकी सुविधा के अनुसार नवगांव की नई सहकारी समिति में भेज दिया गया, जबकि भुरकोनी समिति में किसानों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
किसानों का कहना है कि उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), खाद, बीज एवं अन्य सहकारी सेवाओं के लिए बार-बार भटकना पड़ रहा है। कर्मचारियों की अनुपलब्धता के कारण छोटे-छोटे कार्यों में भी अनावश्यक देरी हो रही है, जिससे किसानों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब नवगांव में नई सहकारी समिति का गठन किया गया है तो वहां अलग से कर्मचारियों की नियुक्ति क्यों नहीं की गई। भुरकोनी समिति के कर्मचारियों को स्थानांतरित कर किसानों को परेशानी में डालना उचित नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि अधिकारियों के निर्णय से किसानों के हित प्रभावित हो रहे हैं, तो ऐसे आदेशों की समीक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि भुरकोनी समिति में तत्काल प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की जाए तथा नवगांव समिति में अलग से नियुक्तियां कर दोनों समितियों के किसानों को सुचारु रूप से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_30.html
2026-06-30T14:08:16+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_258.html
2026-06-30T14:51:16+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_725.html
2026-06-30T15:51:39+05:30

.jpeg)