शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव के छात्र देवेश साहू सैनिक स्कूल हेतु चयनित - sanskar.live

Hot




जून 29, 2026

शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव के छात्र देवेश साहू सैनिक स्कूल हेतु चयनित



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव विकास खण्ड पिथौरा के छात्र देवेश साहू पिता अशोक साहू माता धनवती साहू का चयन न्यू सैनिक स्कूल रायपुर हेतु हुआ है। देवेश के जुड़वाँ बहन कु. दीक्षा साहू का चयन नवोदय विद्यालय सराईपाली हेतु हुआ है। प्राथमिक शाला मोहगांव में अध्ययन करते हुए दोनों जुड़वां बच्चों में से एक ने नवोदय विद्यालय और दूसरे ने सैनिक स्कूल में चयनित हुए हैं। इनके चयन पर मार्गदर्शक शिक्षक भोजराज प्रधान, विद्यालय के समस्त स्टाफ, ग्राम पंचायत मोहगांव के सरपंच विजय बारीक सहित शाला प्रबंधन समिति मोहगांव के समस्त सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer