खल्लारी थाना अंतर्गत झारा निवासी भारती टंडन हत्याकांड में एक से अधिक आरोपी होने की जताई आशंका - sanskar.live

Hot




जून 29, 2026

खल्लारी थाना अंतर्गत झारा निवासी भारती टंडन हत्याकांड में एक से अधिक आरोपी होने की जताई आशंका

(सतनामी समाज ने तीन प्रमुख घटनाओं को लेकर पुलिस अधीक्षक से कार्यवाही को लेकर मुलाकात किया)




 महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने जिला में तीन प्रमुख घटनाओं पर पुलिस कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से  पीड़ित परिजनों के साथ मिलकर विस्तृत चर्चा किया। जिसमें 

खल्लारी थाना अंतर्गत झारा निवासी भारती टंडन की हत्या में केवल एक नाबालिग लड़का को आरोपी बनाने पर परिजनों ने संदेह जताया।इस हत्याकांड में एक से अधिक लोगों की शामिल होने की शंका जताया। चुंकि रात के अंधेरे में एक अकेला नाबालिग लड़का द्वारा क्रुरता पूर्वक हत्या कर शव को दुर लें जाके रेत में दफनाने व साक्ष्य मिटाने जैसे कृत्य कर पाना संभव नहीं हैं। जबकि मृतिका के परिजनो को नाबालिग के पिता ने घटना दिनांक की रात लड़का को पेचिश होने व पुरी रात उनके साथ रहने की बात कहा था ।इस प्रकार विरोधाभास बातें और पुलिस की खुलासा संदेह पैदा कर रही है।पुलिस की थ्योरी से पीड़ित परिजन व समाज में असंतुष्टि है।जिस पर जिला के पुलिस अधिकारी द्वारा पुनः सुक्ष्म जांच कराने की मांग किया। दुसरी बड़ी घटना महासमुंद के सपना बार में सतनामी समाज के युवक विवेक कुर्रे के साथ मारपीट जातिगत गाली-गलौज के साथ ही सतनामी समाज के आराध्य परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी की गई तथा वीडियो पुरे प्रदेश भर में वायरल हो रही है जिससे समाज में काफी आक्रोश है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में अपराध भी दर्ज किया लेकिन आरोपी की जमानत का विरोध पुलिस ने नहीं किया जिसके कारण त्वरित जमानत मिल गई है। जबकि आवेदक विवेक कुर्रे आरोपी युवक हर्ष चंद्राकर से काफी डरा हुआ है और भविष्य में आवेदक के ऊपर दबाव बना सकता है इसलिए हर्ष चंद्राकर की जमानत रद्द कराने पुलिस द्वारा कार्यवाही करने की मांग किया।

इसी प्रकार ग्राम बिरकोनी निवासी रामुदास मांडे पिता स्व. बाबूलाल मांडे द्वारा सिटी कोतवाली थाना में बिरकोनी के सरपंच श्री चंदन चंद्राकर के द्वारा जातिगत गाली-गलौज कर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की आवेदन 15 मई 2026 को दिया है जिसमें तीन स्वतंत्र गवाह भी है इसके बावजूद पुलिस द्वारा आरोपी चंदन चंद्राकर के ऊपर कार्यवाही नहीं करना आरोपी के प्रति संरक्षण को दर्शाता है।

तीनों मामलों में पुलिस अधीक्षक ने समाज के प्रतिनिधि मंडल से निश्पक्ष कार्यवाही करने और भारती टंडन हत्याकांड में जो भी अन्य लोगों की संलिप्तता पाई जाने पर कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

मुलाकात करने वालों में मृतिका भारती टंडन के माता-पिता और सपना बार के कर्मचारी विवेक कुर्रे,रामुदास  मांडेय  बिरकोनी व समाज के जिलाध्यक्ष विजय बंजारे, सचिव रेखराम बघेल,हरक मन्नाडे जिला कार्यकारिणी सदस्य युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तेजराम चौलिक, ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं झारा सरपंच श्रीमती चंद्रकला जांगड़े, खल्लारी परिक्षेत्र के अध्यक्ष संतोष कुमार जांगड़े, राजकुमार कुर्रे, देवेंंद्र बंजारे,थामस भारती, दिनेश जांगड़े, अमृत डहरिया, तेजराम कुर्रे, यादराम भतपहरी, नागेश्वर रात्रे,किसन,युगेश्वर व अन्य लोग शामिल रहे। उक्त जानकारी सोमनाथ टोंडेकर मिडिया प्रभारी द्वारा दिया गया।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer