पिथौरा जोन संकुल समन्वयक एवं प्रधान पाठकों की बैठक संपन्न हुई
पिथौरा जोन संकुल समन्वयक एवं प्रधान पाठकों की बैठक संपन्न हुई
पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /विकास खंड शिक्षा अधिकारी पिथौरा श्रीमती लक्ष्मी डडसेना के मार्गदर्शन में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पूर्णानंद मिश्रा एवं विकास खंड स्रोत केंद्र समन्वयक नरेश पटेल ने पिथौरा जोन के समस्त संकुल समन्वयक एवं प्रधान पाठकों की बैठक स्वामी आत्मानंद विद्यालय पिथौरा में लिया गया,बैठक के शुरुआत में सरस्वती वंदना कर पूजन अर्चन किया गया,। पश्चात बैठक मे विकास खंड स्रोत केंद्र समन्वयक नरेश पटेल ने गांव के बच्चों का सर्वे,स्कूल खुलने के पूर्व विद्यालय की साफ सफाई,रंग रौगन ,शौचालय की स्वच्छता,किचन शेड की स्वच्छता,परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान आकृष्ट किया तथा कहा कि विद्यालय प्रारम्भ का दौर वर्षा का होगा,और इस ऋतु में विद्यालय में सांप बिच्छू,और जहरीले कीड़े मकोड़ों से हमेशा खतरा बना रहता है,इसको ध्यान में रखते हुए कोई ऐसी जगह न छोड़े जिसमें ये छुप सकें अथवा घर बना सकें,मध्यान्ह भोजन कक्ष में ही लकड़ी स्टोर न करें,लकड़ी स्टोर के लिए अलग जगह निर्धारित करें,कोई भी सामग्री सीधे सीधे नीचे में न रखें उसके लिए ईंट और लकड़ी के पाटे के सहारे पठेरा बना लें और उस पर चावल का कंटेनर इत्यादि सामग्री रखें।सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी पूर्णानंद ने शाला प्रवेशोत्सव विशेष फोकस करते हुए कहा कि बच्चों का विद्यालय में प्रवेश उनके लिए यादगार हो ऐसी तैयारी शिक्षक गण करें। श्री मिश्रा ने सी जी पोर्टल में मूल भूत एंट्री,यू डाइस स्टूडेंट प्रोग्रेशन,डेली डायरी,विद्यार्थी विकास सूचकांक,पाठ्यक्रम,समय सारिणी,विभिन्न प्रकार के पंजियों का संधारण,संकुल समन्वयक के अवलोकन भ्रमण, पीटीएम बैठक,सोख्ता गड्ढा,जियो टैग एंट्री,एफ एल एन, वर्क बुक का समय पर उपयोग,स्कूल रेडिनेश,अंगना म शिक्षा,सुरक्षित बस्ता रहित शनिवार,बालवाड़ी,प्रार्थना सभा ,साउंड सिस्टम,निःशुल्क पाठ्यपुस्तक,निःशुल्क गणवेश, प्रारंभ से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी,विद्यालय को मॉडल के रूप में विकसित करना,गुणवत्ता युक्त मध्यान्ह भोजन,किचन गार्डन,समुदाय का सहयोग,योग व्यायाम ,खेल कूद,इको क्लब,स्काउट्स गाइड्स,बाल केबिनेट, टी एल एम,नवा जतन,प्रिंट रिच वातावरण, स्वास्थ्य परीक्षण,गुड टच,बैड टच, बालिका आत्म रक्षा,समावेशी शिक्षा, सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा किया,,,स्कूलों में शराब या अन्य नशे के साथ किसी भी स्थिति में कोई कर्मचारी प्रवेश न करे इसका सूक्ष्म निरीक्षण के लिए संकुल समन्वयको को निर्देश दिए,श्री मिश्रा ने बताया कि अब नशे की स्थिति में पाए जाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध ,राज्य शासन द्वारा सीधे बर्खास्तगी का प्रस्ताव लिया जा रहा है इसलिए एलर्ट रहें। वरिष्ठ प्रधान पाठक ने संबोधित करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक वृक्षारोपण के साथ साथ उन्हें बचाने के लिए एड़ी चोटी एक करें तभी वृक्ष बचेंगे।विद्यालय में पाठ्य विषयवस्तु की तैयारी करके जाएं,बाल मन कई प्रकार के प्रश्न करते हैं,विषय पर पकड़ रखने के लिए स्वाध्ययन आवश्यक है,शिक्षा सत्र के पहले सभी आवश्यक तैयारी कर लें।बैठक में जोन प्रभारी संकुल समन्वयक राम कुमार स्वर्णकार,उत्तम कुमार साहू राजाराम पटेल, विक्रम वर्मा,साहेब लाल नायक,अशोक पटेल, संकुल प्राचार्य एम साहू,प्रधान पाठक लेखराम साहू सहित अन्य संकुल समन्वयक एवं प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक गण उपस्थित थे,संचालन उत्तम साहू एवं आभार प्रदर्शन जोन प्रभारी संकुल समन्वयक राम कुमार स्वर्णकार ने किया।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_07.html
2026-06-07T08:10:18+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_213.html
2026-06-07T08:51:18+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_936.html
2026-06-07T09:51:22+05:30

.jpeg)