श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भुरकोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि - sanskar.live

Hot




जून 23, 2026

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भुरकोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भुरकोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भुरकोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भुरकोनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार तथा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू एवं जनपद पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी ब्रह्मानंद पटेल के मार्गदर्शन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शक्ति केंद्र भुरकोनी अंतर्गत बूथ भुरकोनी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रभारी एवं जनपद पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल की उपस्थिति तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जनपद पंचायत पिथौरा के सभापति दिनेश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रहित में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिनेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। कश्मीर में "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान" की व्यवस्था के विरोध में उनका संघर्ष और बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर ब्रह्मानंद पटेल, दिनेश कुमार अग्रवाल, खिरराम जगत, बंधुराम चक्रधारी, पुरुषोत्तम साहू, गजानंद मिर्धा, खेमलाल साहू, उत्तम ठाकुर, परमानंद साहू, दलेषु साहू, विजय मिर्धा, धन्नू मिर्धा, भूषण साहू, योगेश साहू, बोहन साहू, देवकुमार साहू सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को नमन किया।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_23.html
2026-06-23T11:07:30+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_537.html
2026-06-23T11:51:11+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_760.html
2026-06-23T12:51:18+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer