ग्राम पचरी और नरतोरा में विधायक योगेश्वर राजू ने सुनी आमजन की समस्याएं, जन चौपाल लगाकर किया संवाद - sanskar.live

Hot




जून 17, 2026

ग्राम पचरी और नरतोरा में विधायक योगेश्वर राजू ने सुनी आमजन की समस्याएं, जन चौपाल लगाकर किया संवाद





महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बुधवार को ग्राम पचरी एवं नरतोरा में आमजनों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उनकी समस्याओं के उचित निराकरण के लिए आश्वासन भी दिया। 

बता दें कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांव पहुंचकर आमजन से सौजन्य मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों से रूबरू हो रहे हैं। इसी तारतम्य में बुधवार को वें ग्राम पचरी पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके पश्चात जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से भेंट मुलाकात की। ग्रामीणों ने खुलकर अपनी बातें विधायक के समक्ष रखी। उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुनकर विधायक श्री सिन्हा ने उचित निराकरण का आश्वासन दिया। साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित भी किया। अंत में उन्होंने नव विवाहित जोड़े को उपहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही नवजात शिशुओं को शिशु किट प्रदान किया। इसके बाद वें ग्राम नरतोरा पहुंचे और जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। समस्याओं के उचित निराकरण के साथ उन्होंने केंद्र एवं राज्य की लोककल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने ग्राम के जनप्रतिनिधियों से भी योजनाओं के कार्य के संबंध में चर्चा कर सुचारू रूप से संचालन के लिए निर्देशित किया। यहां भी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने नव विवाहित जोड़े को उपहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही नवजात शिशुओं को शिशु किट प्रदान किया।

यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर भाजपा नेता शम्मी सलूजा, पप्पू पटेल, निर्भय नायक, कमल कौशिक, छविंद्र पटेल, राकेश साहू, हनी गंभीर, राजा अग्रवाल, जनपद सदस्य सुषमा राकेश टंडन, पचरी सरपंच सरिता डड़सेना, उप सरपंच गैंदराम जोशी, नरतोरा सरपंच जीतराम पटेल, उप सरपंच राजेंद्र कुमार दीवान सहित रुद्र कुमार डड़सेना, जनक राम डड़सेना, राजेश लहरे, देव कुमार टंडन, सतीश मारकंडे, मयाराम टंडन, ओमप्रकाश यादव, योगेंद्र पटेल, नीलकंठ पटेल, मदन लाल पटेल, मीना बाई दीवान, लीलाबाई पटेल, इंदु पटेल, इन्द्राणी यादव, कलिंद्री, गंगाबाई ठाकुर, सोनकुंवर पटेल, ईश्वर पटेल, सालिकराम पटेल, राकेश टंडन, विशाल मन्नाडे, राकेश कुमार दीवान, भूषण लाल, पटेल, राजुकमार टंडन, हिरऊ ढ़ीढ़ी, राजकुमार यादव, नंदलाल, लेखराम पटेल, भोजनाथ यादव, दीनदयाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थें।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer