*पिथौरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर*/शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव के कक्षा पाँचवीं के छात्र तेजस पटेल के जन्मदिवस के अवसर पर तेजस पटेल के परिवार के द्वारा शासकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक शाला, हाई स्कूल मोहगाँव के बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के द्वारा तेजस पटेल का जन्म दिवस मनाया गया। तत्पश्चात विद्यालय के समस्त बच्चे, समस्त स्टॉफ व उपस्थित शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, ने मिलकर सहभोज का आनंद लिया। तेजस पटेल के पिता राजन सिंह पटेल और माता श्रीमती बेदमाला पटेल के द्वारा भोजन के साथ फल, मिठाई, नमकीन की व्यवस्था की गई थी। प्राथमिक शाला प्रधान पाठक भोजराज प्रधान ने तेजस पटेल के परिवार को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में इस प्रकार का आयोजन सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देगा। हाई स्कूल प्राचार्य जगदीश कुमार ने कहा कि न्यौता भोज का आयोजन बहुत ही शानदार रहा है। यह आयोजन भविष्य में हमारे विद्यालय के पालकों को प्रेरित करेगी कि वे अपनी खुशियों को विद्यालय में बच्चों के साथ न्यौता भोजन आयोजित कर मनाएंगे। मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक रविलाल प्रधान, संकुल समन्वयक अंजय कश्यप, शिक्षक गौरीशंकर पण्डा, विजय कुमार नाग, अहीर कुमार बरिहा, बैसाखुराम भोई, श्रीमती कविता बढ़ाई, श्रीमती नीलिमा साहू और समस्त रसोइयों का सराहनीय योगदान रहा।
जून 27, 2026
जन्मदिन के अवसर पर मोहगांव विद्यालय में न्यौता भोज का आयोजन
Tags
# पिथौरा#
About Sanskar news
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
Post Top Ad


