पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा द्वारा सदस्यता अभियान द्वितीय चरण के तहत् समाज को मजबूती प्रदान करते हुए समाज जनो मे जागरूकता लाने पौराणिक कथाओं मे वर्णित सुरगी नदी के उद्गम स्थल, ग्राम सल्डीह में निवास रत विप्र बंधुओ से, मीनीकेतन दास व उग्रसेन दास के अगवानी मे संपर्क स्थापित किया गया। सल्डीह मे निवास रत सभी विप्र बन्धु स्वतः स्फूर्त होकर गौरीशंकर दास के निवास मे एकत्रित हुए और चर्चा मे सम्मिलित हुए चर्चा परिचर्चा पश्चात सभी सल्डीह निवासी 15 परिवार को समाज की मुख्य धारा में जोड़ा गया। विधिसंगत सभी का फार्म भरा गया व सदस्यता शुल्क सम्बंधित रसीद काटा गया पिथौरा से ग्राम सल्डीह विप्र जनों का बैठक लेने सामाजिक नीति व गतिविधियों की जानकारी देने जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक शाखा के संरक्षक श्री पी सी त्रिपाठी, ब्लॉक शाखा के अध्यक्ष यू के दास, ब्लॉक शाखा के सचिव अरुण कुमार देवता एवं ब्लॉक शाखा के संरक्षक तथा जिला सलाहकार मंडल सदस्य प्यारेलाल मिश्रा की टीम सल्डीह पहुची आज दिनांक तक उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा में 115 परिवारों का विधिवत सदस्यता पूर्ण हो चुका है। ग्राम सल्डीह मे जोडे़ गये नये सदस्यों का नाम इस प्रकार है - मीनीकेतन दास, उग्रसेन दास, विवेका सतपथी, श्रीवत्स दास, पिताम्बर दास, जगन्नाथ दास, गौरीशंकर दास, राधेश्याम दास, संतोष पंडा, प्रकाश पंडा, सुकदेव पंडा, श्रवण दास, किशोर दास, कृष्णा कुमार पाणिग्राही, भूपेंद्र पंडा।
अंत में श्री पीपी त्रिपाठी द्वारा आभार व्यक्त करते हुए परशुराम की जोरदार जयकारा के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की गई। सम्पर्क अभियान की टीम आगामी दिनो मे कटंगतराई, शंकरपुर पेंड्रावन की दौरा कर विप्र जनो से समाज की सदस्यता ग्रहण करने की आह्वान करेगी।

.jpeg)