खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सतत कार्रवाई जारी - sanskar.live

Hot




जून 10, 2026

खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सतत कार्रवाई जारी

खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सतत कार्रवाई जारी
खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सतत कार्रवाई जारी
खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सतत कार्रवाई जारी

 अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते चैन माउंटेन एवं हाईवा जप्त



*महासमुंद संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर*/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले  में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में टोल फ्री नंबर से प्राप्त शिकायत के आधार पर मंगलवार को पद्मपुर जिला बरगढ़ ओड़िशा से बसना, सरायपाली क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन कर भंडारण करने वालों के विरूद्ध जांच की गई। जिसमें ग्राम खेमड़ा बसना में मनीष वाधवा द्वारा रेत का भंडारण किए जाने की जानकारी मिलने पर मौका निरीक्षण करने पर ग्राम खेमड़ा, बसना में फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण किए जाने वाले यूनिट में लगभग 23 हाईवा रेत का भंडारण किया जाना पाया गया। भंडारित रेत के संबंध में भंडारणकर्ता को नोटिस जारी कर वैध दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

 इसी तरह आज ग्राम लिलेशर, बोईरलामी, क्षेत्र का औचक जांच निरीक्षण किया गया। जिसमें बोईरलामी (जोंक नदी) में 01 नग चैन माउण्टेन मशीन एवं 01 नग हाईवा वाहन को मौके से जप्त कर तेन्दुकोना पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। आगे की कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत उचित कार्यवाही की जावेगी।जांच कार्यवाही के दौरान सहायक खनिज अधिकारी देवेन्द्र साहू, खनिज निरीक्षक सुश्री मधुलिका मिंज, सिपाही प्रशांत कालू, मनीष ढीढी, मनोज निर्मलकर मौजूद रहे।

 खनिज अधिकारी श्री फागुलाल नागेश ने बताया कि आगे भी जांच कार्यवाही जारी रहेगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जाएगा।




via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_10.html
2026-06-10T18:57:15+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_116.html
2026-06-10T19:51:20+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_357.html
2026-06-10T20:51:25+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer