पिथौरा संस्कार न्यूज गौरव चंद्राकर/भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “विशेष जनसंपर्क अभियान” के अंतर्गत आज पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुरुषोत्तम घृतलहरे, मंडल महामंत्री जतीन ठक्कर एवं राजेश चौधरी रोमन साहू ने शिवशंकर पटनायक सेवानिवृत्त संयुक्त पंजीयक सहकारिता एवं वरिष्ठ साहित्यकार प्रवीण प्रवाह से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर क्षेत्र, प्रदेश एवं देश से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
मुलाकात के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, क्षेत्र के विकास कार्यों, सामाजिक सरोकारों तथा आमजन की अपेक्षाओं पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जनसंपर्क अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को जानने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रबुद्ध एवं अनुभवी व्यक्तियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के अनुभव और सुझाव राष्ट्र निर्माण की दिशा में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
भाजपा जिला प्रवक्ता स्वप्निल तिवारी ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग से निरंतर संवाद स्थापित करना तथा उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को संगठन एवं शासन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा का जनसंपर्क अभियान जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा विकास की प्रक्रिया में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य समाज के प्रबुद्धजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, व्यापारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय व्यक्तियों से संपर्क स्थापित कर राष्ट्र एवं समाज के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद करना है। इसी क्रम में हुई इस मुलाकात में जनहित एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
मंडल महामंत्री जतीन ठक्कर ने कहा की पार्टी का यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर उनकी भावनाओं एवं अपेक्षाओं को समझने का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जा रही है ।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/blog-post_11.html
2026-06-11T20:39:03+05:30



.jpeg)