पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चद्राकर /-उत्कल ब्राह्मण समाज पिथौरा को सशक्त एवं जागरूक बनाने के उद्देश्य से पिथौरा विकासखंड में निवास रत विप्र बन्धुओं से सतत सम्पर्क स्थापित कर समाज के मुख्य धारा में जोड़ने हेतु प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संरक्षक श्री पीसी त्रिपाठी, ब्लॉक शाखा के अध्यक्ष श्री यू के दास, सचिन अरुण कुमार देवता, प्रवक्ता शंकर्पण पंडा के संयुक्त टीम ने समाज की नीति गति व आगामी गतिविधियों की जानकारी देते हुए विधिवत क्षेत्रीय संपर्क अभियान के तहत् हेमसागर पंडा गड़बेड़ा, दीपक देवता लाखागढ़, लक्ष्मीनारायण तिवारी राजासेवैया व राजकुमार दास धरमपुर को सदस्य बनाया तथा अभियान को और विस्तार देते हुए छुवालीपतेरा मे एक अहम बैठक रख कर गांव मे निवासरत 8 ब्राह्मण परिवार को समाज का सदस्य बनाया गया जो नये विप्र बन्धुओं को समाज का सदस्य बनाया गया उनका नाम इस प्रकार है धुबलेश्वर पंडा, श्रद्धाकर पंडा, लिंगराज पंडा, बृजलाल नंदे साहेब राम पंडा, पुनीत राम पंडा कुलेश्वर पंडा, हीरालाल पंडा साथ ही खुरसीपार से जयप्रकाश मिश्रा को सदस्य बनाते हुए खुरसीपार व साल्हेतराई मे निवास कर रहे 12 विप्र परिवार को सदस्य बनाने के लिए उनसे सम्पर्क करने की जिम्मेदारी जयप्रकाश मिश्रा को सौपी गई सदस्य गौरीशंकर पंडा छुवालीपतेरा ने सहर्ष समाज को 600/- रुपये का सहयोग राशि समाज हित मे प्रदान कियें। आगामी दिनो मे सांकरा जोक, उतेकेल, पेंट्रावन, मोहगांव व सल्डीह मे सम्पर्क कर वहा निवासरत सभी विप्र परिवारों को समाज की सदस्यता ग्रहण कराये जाने की योजना है।
जून 21, 2026
उत्कल ब्रह्म समाज पिथौरा का सम्पर्क अभियान अनवरत जारी
Tags
# पिथौरा#
About Sanskar news
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
Post Top Ad
