महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ भारतीय शक्ति चेतना पार्टी जिला इकाई द्वारा विशाल नशामुक्ति रैली और आमसभा का आयोजन दादाबाड़ा ग्राउंड,पुराना बस स्टैंड के पास आयोजित किया गया। सबसे दादाबाड़ा ग्राउंड से रैली निकालकर बरोंडा चौक से कोतवाली,पुराना बस स्टैंड होते हुए मुख्यमार्ग से रैली ने शहर भ्रमण किया। पारंपरिक सुवा और कर्मा नृत्य,बाजे गाजे के साथ लोग उत्सव दिवस को मनाया। लगभग 3 किमी रैली के बाद रैली दादा बाड़ा कार्यक्रम पहुँचकर हजारों लोगों की भीड़ की उपस्थिति में आमसभा सम्पन्न हुआ।
माता भगवती आदिशक्ति जगदंबा,परमपूज्य गुरुवर श्री शक्तिपुत्र जी महाराज जी और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी और भगवती मानव कल्याण संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अजय अवस्थी ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए उत्सव का दिन है क्योंकि आज ही के दिन 7 जून 2013 को पार्टी का गठन हुआ था तब से लेकर अब तक नशामुक्त,मांसाहार मुक्त,चरित्रवान-चेतनावान,भय भूख और भ्रस्टाचार से मुक्त भारत और छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु हमारी पार्टी सतत कार्य कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि बिना ईश्वरीय कृपा के कोई कार्य नही होता अगर आज छतीसगढ़ को नशामुक्त प्रदेश बनाने की मांग उठ रही है तो भविष्य वह दिन सुनिश्चित है जब यह प्रदेश नशामुक्त प्रदेश बनेगा। हमारी मांग है कि छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढाने के लिए प्रदेश को नशामुक्त प्रदेश बनाना चाहिए इससे यहां के रहने वालों सभी वर्ग के लोगो का उत्थान होगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की सभी धार्मिक स्थलों को पूर्णतः नशे से मुक्त करने की बात कही। रोजगार के मुद्दे पर प्रदेश सरकार के क्रियाकलाप पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार चुनाव में वायदे के बाद भी युवाओं को रोजगार मुहैया नही करा पा रही जो दुखद है। पूरे देशभर में धान के कटोरे के नाम से जाने जाने वाले छत्तीसगढ़ में किसानों को संघर्ष करना पड़ रहा है जबकि उन्हें समय से पूर्व सुविधा मुहैया हो जानी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि सरकार कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन अपराध में कमी नही ला सकती इसको रोकने से पहले नशे को रोके फिर अपराधमुक्त छत्तीसगढ़ जरूर बन जाएगा। सड़को पर गौमाता का हाल भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर स्पष्ठ कर रही है। वनों से आच्छादित प्रदेश में पर्यावरण और वन का संरक्षण बेहद आवश्यक है इसके लिए पेड़ो की कटाई रोकना जरूरी है। छत्तीसगढ़ में पर्यटन स्थल देशभर में प्रसिद्ध है लेकिन उन्हें आगे बढाने का काम नही किया जा रहा है। हमारी पार्टी का प्रमुख उद्देश्य समृद्ध छत्तीसगढ़, खुशहाल छत्तीसगढ़ बनाना है जिसके लिए सतत हमारे कार्य अपने स्तर पर चल रहे है और चलते रहेंगे। उन्होंने इस उत्सव दिवस में अपार उमड़े जनसैलाब को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में जिले भर सहित पूरे प्रदेश भर से 10 हजार से अधिक लोगो की उपस्थिति रही।



.jpeg)