बच्चों को स्कूल से जोड़ने हेतु" चल संगी स्कूल जाबो "गीत एवं एल्बम का विमोचन विधायक डॉ संपत अग्रवाल द्वारा किया गया - sanskar.live

Hot




जून 16, 2026

बच्चों को स्कूल से जोड़ने हेतु" चल संगी स्कूल जाबो "गीत एवं एल्बम का विमोचन विधायक डॉ संपत अग्रवाल द्वारा किया गया

 स्कूल शिक्षा विभाग महासमुंद में पदस्थ शिक्षकों द्वारा गीत को लेकर  शानदार पहल



देखिए विडियो एल्बम




महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /शाला प्रवेश उत्सव 2026 हेतु स्कूल शिक्षा विभाग महासमुंद में पदस्थ शिक्षकों द्वारा एक शानदार पहल करते हुए छत्तीसगढ़ के सभी बच्चों को स्कूल से जोड़ने हेतु" चल संगी स्कूल जाबो "गीत एवं एल्बम को विधानसभा बसना विधायक संपत अग्रवाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द बी एल देवांगन डी एम सी रेखराज शर्मा सहायक संचालक एन के सिन्हा प्रमोद कुमार कन्नौजे एवं प्रकाश मांझी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। विधायक विधानसभा बसना संपत अग्रवाल ने कहा कि इस गीत में सरकारी स्कूलों में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के साथ-साथ बच्चों को छत्तीसगढ़ एवं संपूर्ण देश के लिए तैयार होने एवं अपना सर्वांगीण विकास करने हेतु प्रेरित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द बी एल देवांगन ने अपने नवाचारी शिक्षकों के टीम को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना एवं उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करना है समाज के प्रत्येक अंग जिसमें जनप्रतिनिधि पालक शिक्षक सभी को मिलकर पूरे जिले में हमें 100% बच्चों को अपने स्कूलों में एडमिशन देना है तथा ड्रॉप आउट को भी शून्य करना है आगे समग्र शिक्षा जिला महासमुंद के डी एम सी रेखराज शर्मा ने अपने शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि वे सभी कार्य जो हमारे बच्चों को एवं पालक बंधुओं को विद्यालय के विकास से जोड़कर उनके सर्वांगीण विकास हेतु किये जा रहे हैं वे स्वागत योग्य हैं हम सभी का उद्देश्य बच्चों की 100% एडमिशन के साथ बच्चों को बेहतरीन शिक्षा एवं पोषण देना है हम सभी को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना है क्योंकि यही बच्चे देश के भविष्य हैं वह जितने आगे बढ़ेंगे और मजबूत होंगे हमारा राष्ट्र भी उतना आगे बढ़ेगा एवं मजबूत होगा।इस एल्बम की प्रस्तुति एवं संयोजन महासमुंद जिले के शिक्षकों वीरेंद्र कर प्रदीप क्षत्रे शैलेंद्र नायक सोमदेव तिवारी पूनम साहू एवं गिरधारी साहू ने किया है इस गीत के गीतकार वीरेंद्र कर  एवं शैलेंद्र नायक हैं उन्होंने बातचीत करते हुए बताया कि इस एल्बम का उद्देश्य 100% बच्चों को स्कूल से जोड़ना और उनके सर्वांगीण विकास में सहभागिता रखना है शैलेंद्र नायक जी ने बताया कि पालकों को अधिक से अधिक प्रेरित कर अपने बच्चों को स्कूल भेजने हेतु स्कूली योजनाओं को उन्हें बताते हुए स्कूल से जोड़ना है इस गीत को मधुर स्वर से प्रदीप क्षत्रे शैलेंद्र नायक वीरेंद्र कर पूनम साहू एवं गिरधारी साहू ने सजाया है साथ ही साथ सोमदेव तिवारी एवं प्रदीप छत्रे ने मधुर संगीत वादन के रूप में हारमोनियम वादन एवं तबला वादन किया है।

इस कार्य हेतु जिले के समस्त जन प्रतिनिधियों अधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा अपने इन होनहार शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई है

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer