भारत स्काउट्स गाइड्स संघ पिथौरा द्वारा 80 दिनों से चल रहे ‘प्याऊ घर’ का किया समापन - sanskar.live

Hot




जून 16, 2026

भारत स्काउट्स गाइड्स संघ पिथौरा द्वारा 80 दिनों से चल रहे ‘प्याऊ घर’ का किया समापन

भारत स्काउट्स गाइड्स संघ पिथौरा द्वारा 80 दिनों से चल रहे ‘प्याऊ घर’ का किया समापन
भारत स्काउट्स गाइड्स संघ पिथौरा द्वारा 80 दिनों से चल रहे ‘प्याऊ घर’ का किया समापन
भारत स्काउट्स गाइड्स संघ पिथौरा द्वारा 80 दिनों से चल रहे ‘प्याऊ घर’ का किया समापन
भारत स्काउट्स गाइड्स संघ पिथौरा द्वारा 80 दिनों से चल रहे ‘प्याऊ घर’ का किया समापन

 प्याऊ घर में सेवा दे रहे विद्यार्थी शिक्षक हुए सम्मानित





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /भारत स्काउट्स एवं गाइड्स  राज्य कार्यालय के निर्देशानुसार  स्थानीय  संघ पिथौरा द्वारा 26 मार्च  से 15 जून तक  कुल 80 दिनों से चल रहे थाना परिसर  के समीप प्याऊ घर का समापन  स्थानीय संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, लक्ष्मीकांत बबलू सोनी राज्य मुख्य आयुक्त, संजय गोयल आजीवन सदस्य, गौरव चंद्राकर ब्लॉक मीडिया प्रभारी एवं संघ के पदाधिकारी की मुख्य उपस्थिति में किया गया ।आपको बता दे भीषण गर्मी और तेज धूप को ध्यान में रखते हुए  26 मार्च से प्रारंभ की गई इस जनसेवा पहल के तहत पिछले 80 दिनों से निरंतर व प्रत्येक सोमवार को स्थानीय बाजार  होने के कारण शरबत वितरण किया गया ।जिससे राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया था ।इस ‘प्याऊ घर’ का मुख्य उद्देश्य गर्मी से राहत प्रदान करते हुए मानव सेवा के भाव को सशक्त करना था समापन अवसर पर स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य, अधिकारीगण, स्काउटर  , गाइड र ,स्काउट, गाइड एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।





 सभी ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायी कदम बताया। इस अवसर पर स्काउट गाइड के निष्ठा एवं समर्पण के साथ जल सेवा प्रदान कर रहे हैं स्काउट ,गाइड़  को संघ के द्वारा प्रशस्ति पत्र मेमोंटो देकर सम्मान किया गया। इस प्याऊ घर को संचालित करने के लिए उजाला टेंट हाउस पिथौरा के संचालक राम उजाला का विशेष सहयोग रहा ।थाना स्टाफ सहित स्काउट संघ के पदाधिकारी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे सत्यनारायण अग्रवाल अध्यक्ष स्काउट संघ, लक्ष्मीकांत बबलू सोनी, संजय गोयल, गौरव चंद्राकर, एफ़ ए नंद, संतोष कुमार साहू, दिलीप निषाद,( प्याऊ प्रभारी )झनेश साहू,, आरके नायक, राजीव तिवारी, सुकांति नायक, अनीता साहू, महेश्वरी लाउतरे, कमलेश दीवान, विजय सिन्हा सैकड़ो विद्यार्थी स्काउट गाइड के उपस्थित थे।







via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/80.html
2026-06-15T20:54:42+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/80_0395939832.html
2026-06-15T21:51:22+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/80_01854032300.html
2026-06-15T22:51:25+05:30
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/80_01137508971.html
2026-06-15T23:51:25+05:30

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer