राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा, नशामुक्ति, खेलकूद, स्वच्छता एवं जागरूकता रैली का महासमुंद में होगा भव्य आयोजन
इस पांच दिवसीय आयोजन में प्रदेश के 19 जिलों से लगभग 400 प्रतिभागी, कोच एवं मैनेजर शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन कूडो एसोसिएशन महासमुंद द्वारा जिला प्रशासन महासमुंद तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कुशल मार्गदर्शन एवं सहयोग से किया जा रहा है।
आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, खेलकूद प्रतियोगिताएं, नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान तथा जनजागरूकता रैली जैसी विभिन्न गतिविधियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन प्रदेशभर के खिलाड़ियों एवं युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त समाज, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित समाज के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित इस राज्य स्तरीय आयोजन को लेकर प्रतिभागियों एवं खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों के लिए आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की तैयारी पूर्ण कर ली है।
यह आयोजन खेल, सामाजिक जागरूकता और युवा सशक्तिकरण का एक अनूठा संगम होगा, जो महासमुंद जिले को राज्य स्तर पर एक नई पहचान प्रदान करेगा।

.jpeg)