बागबाहरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /विद्यालय परिवार के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि हमारे शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुपकबोरा संकुल छुईहा विकास खंड बागबाहरा जिला महासमुंद के होनहार छात्र रानी चंद्राकर, नमन कुमार ध्रुव, ईशांत कुमार दीवान और गोपाल साहू ने राष्ट्रीय साधन-सह-प्राविण्य छात्रवृत्ति (NMMSE) परीक्षा 2025- 26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता प्राप्त की है। संस्था के प्रधान पाठक सरिता साहू ने कहा कि आपकी इस उपलब्धि ने न केवल आपके माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा किया है, बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया है। यह आपकी कड़ी मेहनत, अनुशासित पढ़ाई और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
छात्रों की इस सफलता पर संकुल समन्वयक विजय कुमार साहू ने बधाई देते हुए शिक्षकों के कार्यों की सराहना की है और कहा कि "ज्ञान में किया गया निवेश, हमेशा सबसे अच्छा ब्याज देता है।" संकुल प्राचार्य कार्तिक राम ठाकुर, विद्यालय के शिक्षक मोहन लाल साहू, केदार नाथ साहू,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरिश दीवान, शाला प्रबंधन समिति सदस्य, संकुल के समस्त शिक्षक और ग्राम वासियों ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/06/2025-26-4.html
2026-06-20T15:33:55+05:30

.jpeg)