सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए महासमुंद जिले से 20 विशिष्ट जनों का दल रवाना - sanskar.live

Hot




जून 22, 2026

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए महासमुंद जिले से 20 विशिष्ट जनों का दल रवाना

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शाल भेंट कर किया सम्मान, यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं



*महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर*/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के लिए महासमुंद जिले से 20 विशिष्ट जनों का दल रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन से रवाना हुआ।

आज सुबह 7 बजे जिले के कलाकारों, साहित्यकारों तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत विशिष्ट जनों को विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने रवाना किया। इस अवसर पर सभी यात्रियों को साल भेंट कर सम्मानित किया गया और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं। 

यात्रा का शुभारंभ 22 जून को सुबह 11 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। यात्रा के दौरान सोमनाथ में कलश यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मंदिर दर्शन एवं विशिष्ट जनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे।

नोडल अधिकारी श्री रेखराज शर्मा ने बताया कि यात्रा से जिले के 20 विशिष्ट जनों को सोमनाथ दर्शन के लिए ले जाया जा रहा है। इस यात्रा में राज्यभर से लगभग 1000 लोग शामिल होंगे। वापसी 26 जून को होगी।  

 इस अवसर पर कलेक्टर परिसर में स्काउट गाइड संघ के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू ने सभी यात्रियों से मुलाकात कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। 

उल्लेखनीय है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व देश की सांस्कृतिक विरासत और गौरव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। यात्रियों ने कहा कि यह यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और गौरव से जुड़ने का एक विशेष अवसर है। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन से उन्हें आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा और देश की गौरवशाली विरासत को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।


Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer