संकुल तोरेसिंहा में जिला स्तरीय प्रयास आवासीय विद्यालय मॉडल टेस्ट परीक्षा का आयोजन तोषगांव ग्रामीण विद्यालय में संपन्न हुआ - sanskar.live

Hot




अप्रैल 26, 2026

संकुल तोरेसिंहा में जिला स्तरीय प्रयास आवासीय विद्यालय मॉडल टेस्ट परीक्षा का आयोजन तोषगांव ग्रामीण विद्यालय में संपन्न हुआ

संकुल तोरेसिंहा में जिला स्तरीय प्रयास आवासीय विद्यालय मॉडल टेस्ट परीक्षा का आयोजन तोषगांव ग्रामीण विद्यालय में संपन्न हुआ
संकुल तोरेसिंहा में जिला स्तरीय प्रयास आवासीय विद्यालय मॉडल टेस्ट परीक्षा का आयोजन तोषगांव ग्रामीण विद्यालय में संपन्न हुआ
संकुल तोरेसिंहा में जिला स्तरीय प्रयास आवासीय विद्यालय मॉडल टेस्ट परीक्षा का आयोजन तोषगांव ग्रामीण विद्यालय में संपन्न हुआ

 इस परीक्षा में महासमुंद जिले सहित अन्य जिले के 410 विद्यार्थी शामिल हुए





सरायपाली संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /दिनांक 26 अप्रैल 2026 को फुलझर अंचल के ऐतिहासिक गांव तोषगांव में प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा एवं राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृत्ति परीक्षा हेतु अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया । सभी परीक्षार्थी पालक एवं अधिकारी कर्मचारी फुलझर सेवा समिति के संस्थापक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जयदेव सतपथी की मूर्ति पर पुष्पांजली अर्पित कर परीक्षा संचालन प्रारंभ किया गया । इस परीक्षा में महासमुंद, सारंगढ़ और बलौदाबाजार जिले के 410 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस अभ्यास परीक्षा का मुख्य उद्देश्य 2 मई को आयोजित राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृत्ति परीक्षा एवं 10 मई को प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी का परीक्षण करना है इस अभ्यास परीक्षा में सभी बच्चों को ओएमआर शीट भरना प्रश्नों को गहनता से अध्ययन कर समय प्रबंधन के साथ हल करना एवं बच्चों के अध्ययन अध्यापन को प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। 

उक्त परीक्षा के आयोजन में संकुल तोरेसिंहा के शिक्षको तोषगांव के नागरिक बंधुओं एवं स्थानीय शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है जिन्होंने पूरे जिले के छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य हेतु निशुल्क रूप से अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया है एवं विद्यार्थी पालको के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की है ।

यह परीक्षा जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द श्री विजय कुमार लहरे सर ,डी एम सी श्री आर शर्मा सर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री टी सी पटेल विकास खण्ड स्रोत समन्वयक श्री देवानंद नायक ,संकुल प्रभारी श्री आर के भोई के संयुक्त मार्गदर्शन में एवं संयोजक संकुल समन्वयक संजीत कुमार पात्रो केन्द्राध्यक्ष प्राचार्य बी आर भोई HSS तोषगांव

इस परीक्षा के प्रभारी व नियंत्रक प्रधानपाठक श्री सेवाशंकर साहू, लिपिकीय प्रभारी सक्रिय शिक्षक विवेक प्रधान व संकुल के समस्त प्रधान पाठकों के संयुक्त नेतृत्व में तृतीय संस्करण का आयोजन संकुल केंद्र तोरेसिंहा( परीक्षा केन्द्र शासकीय ग्रामीण हायर सेकण्डरी स्कूल तोषगांव ग्राम तोषगांव ) में किया गया । इस टेस्ट परीक्षा में सरायपाली बसना पिथौरा बागबाहरा बरमकेला विकासखण्ड से 410 प्रतिभागियो ने भाग लेते हुए अपने तैयारी को परखा व जांचा परीक्षा के बाद छात्रो को परिणाम से अवगत कराते हुए प्रयास परीक्षा में सफलता के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रमाकांत पात्र श्री कमलासन आचार्य ओमप्रकाश छत्रपति श्री अजय पात्र श्री भूपेश प्रधान श्री अरुण प्रधान ( वरिष्ट शिक्षक),श्री विशिकेशन साहू श्रीमती अनिता प्रधान श्रीमती मंदाकिनी प्रधान श्रीमती मंजू पात्रो श्रीमती मोहिता प्रधान श्री बालकृष्ण प्रधान श्री गिरधारी निषाद श्री देवेन्द्र छत्रपति श्री मनोहर प्रधान श्री राजेन्द्र सिदार अन्य संकुल से ग्राम तोषगांव के सक्रिय शिक्षक श्री शांतिभूषण भोई श्री हेमसागर प्रधान श्री हृषिकेष प्रधान श्री सनथ प्रधान सेवानिवृत्त शिक्षक श्री धरणीधर साहू शिक्षको ग्राम तोषगांव के गणमान्य नागरिक श्री बंसत प्रधान ( ग्राम सक्रिय सदस्य ) स्वरूपा भोई बाल विकास अधि० कुलेन्द्र नेताम विजय गोपाल प्रधान (इलेक्ट्रानिक्स तोषगांव ) हितेश साहू तहसीलदार घनश्याम पाणिग्राही श्रम अधिकारी हरे राम भोई किरण डनसना हेमसागर प्रधान कल्पना प्रधान एवं संकुल तोरेसिंहा के सभी शिक्षक तोषगांव के सभी शिक्षक तन मन धन से विशेष सहयोग किया । साथ ही श्री अजय प्रधान श्री अक्षय साहू श्री किरण डनसना श्री हरेराम भोई श्री अमित भोई श्री प्रकाश प्रधान श्री लक्ष्मीकांत पात्र श्री महेन्द्र विशाल मुकुन्द विशाल क्षेमन्द्र कोसरिया श्री आशीष भोई श्री सी एच पात्र सेवानिवृत्त प्रधानपाठक एवं ग्राम तोषगांव के गणमान्य नागरिको ने परीक्षा संपादन में महत्वपूर्ण योगदान दिया । पर्यवेक्षक कार्य परिणिता प्रधान देवेश प्रधान चूड़ामणी साव केदारनाथ प्रधान अनिता साहू सौरभ साहू आशीष भोई लक्ष्मीकांत पात्र मंजू पात्रो मंदाकिनी प्रधान अनिता प्रधान अजीत भोई धारित्री भोई स्वरूपा भोई ललित साव शिवकुमार बालकृष्ण प्रधान कल्पना प्रधान सरिता प्रधान जयंत भोई श्री बंशीधर सिदार व्याख्याता नें किया । जिला शिक्षा अधिकारी श्री लहरे सर एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरायपाली श्री टीसी पटेल सर बी आर सी सी श्री देवानंद नायक संकुल प्राचार्य श्री आर के भोई ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी के लिए आवश्यक सुझाव दिया एवं परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी । जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा गठित जिला प्रयास कोर के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे साथ ही श्री किशोर रथ अध्यक्ष शिक्षक संघ भी नें आवश्यक निर्देश दिया । भोजन व्यवस्था कार्य देखरेख स्वयंप्रभा भोई( स्वास्थ्य विभाग ) हृषिकेष राणा कमल राणा कैलाश नें किया ।परीक्षा प्रश्नपत्र ओएमआर सेटिंग कार्य संकुल से सक्रिय शिक्षक श्री विवेक प्रधान द्वारा किया गया ।

निशुल्क टेस्ट परीक्षा निशुल्क भोजन व्यवस्था की पालको नें सराहना की एवं आगामी समय में भी इस तरह की टेस्ट आयोजित करने का आग्रह किया ।समाजसेवी एवं शिक्षाविद श्री विद्याभूषण सतपथी एवं ग्राम तोषगांव के गणमान्य नागरिको नें प्रसन्नता व्यक्त किया ।प्रधानपाठक श्री सेवाशंकर साहू संकुल समन्वयक संजीत पात्रो नें सभी का आभार व्यक्त किया ।


via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/blog-post_26.html
April 26, 2026 at 02:41PM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/blog-post_189.html
April 26, 2026 at 02:51PM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/blog-post_198.html
April 26, 2026 at 03:51PM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer