पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/सर्व ब्राह्मण समाज पिथौरा द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव व उपनयन ( जनेऊ ) संस्कार का कार्यक्रम दो दिवसीय 29 व 30 अप्रेल को परशुराम चौक ब्राह्मण समाज भवन में आयोजित किया गया है । सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिवस 29 अप्रेल को पूर्वाह्न 10 बजे मंडपाच्छादन , स्वस्तिवाचन , गौरी गणेश , भगवान परशुराम पूजन व अपरान्ह 3 बजे हरिद्रालेपन , यज्ञोपवीत संस्कार व सन्ध्या 5 बजे मेहंदी प्रतियोगिता , थाली सजावट , एक मिनट प्रतियोगिता , बच्चों का डांस प्रतियोगिता व रात्रि 9 बजे रामायण पाठ का आयोजन होगा । द्वितीय दिवस 30 अप्रेल को पूर्वान्ह 10 बजे भगवान परशुराम जी के जीवन का व्याख्यान , वेदारम्भ संस्कार , व समावर्तन संस्कार , सन्ध्या 5 बजे धुमाल कीर्तन पार्टी व भव्य आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से निकाली जाएगी । जो शहर के मुख्य मार्गो से होते आकर्षक रथ में विराजमान भगवान परशुराम जी के जयकारों के साथ नगर भ्रमण करेगी । सर्व ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष कोमल चौबे , गोपाल पांडे , कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी , राजा शुक्ला ने बताया इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूरे नगर को भगवा झंडे व बैनर पोस्टर से नगर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा साथ ही रंग बिरंगी गगनचुंबी आतिशबाजी आकर्षक का केंद्र रहेगी । शोभायात्रा के ततपश्चात सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिए विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किया जाएगा । साथ ही वरिष्ठ विप्रजनों व समाज के लोगो द्वारा किसी भी क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले समाज के लोगो का सम्मान किया जाएगा । युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित , राजा बाबू उपाध्याय , अर्जित मिश्रा , सुमित दुबे , उत्कर्ष दीक्षित , विनय शर्मा , शुभम पाण्डेय , प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि जिस किसी विप्रजनों को उपनयन जनेऊ संस्कार करवाना हो तो जल्द ही 28 अप्रेल तक समाजिक पदाधिकारियो के पास पंजीयन करवा सकते है तथा 9977066116 , 9977045647 पर सम्पर्क कर सकते है ।
सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा , पंडित कृष्णा शर्मा , कांशीराम भकलु शर्मा , आशीष शर्मा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्राह्मण समाज के संरक्षक व रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरन्दर मिश्रा शिरकत करेंगे । कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व महासमुंद जिले सहित प्रदेशभर के विप्रजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे । परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल शर्मा , नगर पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी , अंजली पांडे , आशीष शर्मा , आकाश मिश्रा , जयप्रकाश अवस्थी , मनोरमा पांडे , क्रांतिकारी ब्राह्मण राजकुमार गुड्डू उपाध्याय , राजा शुक्ल , स्वतंत्रत पांडे , बिनोद पांडे सहित ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी व समाजजन जुटे है ।

.jpeg)