दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में कलार समाज के विद्यार्थियों ने मारी बाज़ी - sanskar.live

Hot




अप्रैल 30, 2026

दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा में कलार समाज के विद्यार्थियों ने मारी बाज़ी

 सामाजिक एवं परिजनों में खुशी की लहर


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में कलार समाज, कौड़िया परिक्षेत्र पिथौरा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से समाज एवं परिजनों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है ।

            शासकीय कन्या शाला पिथौरा की विशेष उपलब्धि यह रही कि एक ही पिता की दोनों बेटियों ने दसवीं और बारहवीं की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

 *जागृति*( पिता देव सिन्हा पिथौरा) ने दसवीं में 80% अंक प्राप्त किए

 *डिम्पल*( पिता देव सिन्हा पिथौरा) ने बारहवीं में 87.4% अंक हासिल किए

अन्य मेधावी विद्यार्थियों में:

 *यामनी सिन्हा* (पिता – लक्ष्मण सिन्हा, गोडबहाल) – 12वीं में 90%

 *देविका सिन्हा* (पिता – राजेंद्र सिन्हा, लोहरकोट) – 10वीं में 85.5%

 *धर्मेंद्र डड़सेना* (पिता – संतोष डड़सेना, लहरौद) – 12वीं में 90.6%

 *वासु डड़सेना* (पिता – मिथिलेश डड़सेना, बलदीडीह) – 10वीं में 90% अंक प्राप्त किए ।

          समाज के महामंडलेश्वर पुनीत सिन्हा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि समाज की वार्षिक बैठक में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का भव्य सम्मान किया जाएगा।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer