*सर्व धोबी समाज का बैठक तेंदुकोना में सम्पन्न दिनेश बने जिला अध्यक्ष सोनसाय उपाध्यक्ष* - sanskar.live

Hot




अप्रैल 15, 2026

*सर्व धोबी समाज का बैठक तेंदुकोना में सम्पन्न दिनेश बने जिला अध्यक्ष सोनसाय उपाध्यक्ष*




महासमुंद संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/जिला महासमुंद सर्व धोबी समाज की बैठक तेंदुकोना अग्रसेन भवन में संपन्न हुआ जिसमे जिला के 6 परिक्षेत्र के पदाधिकारी गन एवं सदस्य गण उपस्थित रहे इस दौरान विभिन्न समाजिक विषयों पर चर्चा किया गया सामाज के विकास में गति लाने जिला पदाधिकारीयो का गठन किया गया जिसमे जिला अध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार दिनेश निर्मलकर एवं रमेश निर्मलकर नामांकन दाखिल किया जिसके बाद 6 परिक्षेत्र के सामाजिक पदाधिकारियों ने मतदान किया जिसमे कुल 91 मत पड़े  जिसमें रमेश निर्मलकर को 32 एवं  दिनेश निर्मलकर 57 मत लेकर जीत हासिल किया बाकी अन्य पद के लिए सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया जिसमें उपाध्यक्ष सोनसाय निर्मलकर खल्लारीराज सचिव टेकराम निर्मलकर देवरी राज सहसचिव धनेश्वर निर्मलकर कोषाध्यक्ष खिरोद निर्मलकर महामंत्री जीवराखन निर्मलकर संचालक सादानंद निर्मलकर प्रचार प्रसार मंत्री ढलेश निर्मलकर संरक्षक पवन निर्मलकर एवं नोहर सिंह निर्मलकर संचालक पांचूराम निर्मलकर नंदलाल निर्मलकर 

साथ ही सभी 6 परिक्षेत्र से 2 जिला प्रतिनिधि के रूप में लिया गया देवरी से नारायण निर्मलकर मदन निर्मलकर कौड़िया 1 सुपेत निर्मलकर रेखलाल निर्मलकर कौड़िया 2 गिरधर निर्मलकर शशिभूषण निर्मलकर सुवरमाल गौतम निर्मलकर पुरुषोत्तम निर्मलकर खल्लारी से कमल निर्मलकर रामखिलावन निर्मलकर फुलझारराज संतराम निर्मलकर दयाराम निर्मलकर सेवादार सेवकराम निर्मलकर एवं बुंदराम निर्मलकर मनोनीत हुए

बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश निर्मलकर ने समाज को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे समाज ने दी है मैं समाज को आगे बढ़ाने के लिए निष्ठा से कार्य करूँगा और समाज आपसी शौहाद्रता एकता एवं भाई चारा बनाये रखने के लिए हरदम प्रयास किया जाएगा लोगो को जागृत कर समाज के प्रति समर्पित करने की नई पहल किया जाएगा । 

वही उपाध्यक्ष सोनसाय निर्मलकर ने कहा धोबी समाज मे एकता बनाये रखने एवं समाज को आगे बढ़ाने के लिए नए योजना बद्ध तरीके से कार्य कर नई पहल की शुरुआत की जाएगी

बैठक में जिला महासमुंद धोबी समाज के सभी 6 परिक्षेत्र के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer