ग्राम गड़बेड़ा में 3 दिवसीय मानस गान सम्मेलन 17 अप्रैल से, 15 मंडलियां भाग लेंगी - sanskar.live

Hot




अप्रैल 16, 2026

ग्राम गड़बेड़ा में 3 दिवसीय मानस गान सम्मेलन 17 अप्रैल से, 15 मंडलियां भाग लेंगी

 


पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर /महासमुंद जिला पिथौरा विकासखंड के ग्राम गड़बेड़ा में तीन दिवसीय मानस गान सम्मेलन का आयोजन समस्त ग्रामवासी के सहयोग से दिनांक 17 से 19 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है जिसकी तैयारी ग्रामीण जनों के द्वारा जोरों से की जा रही है आपको बता दे इस मानस सम्मेलन का उद्देश्य रामचरितमानस के माध्यम से सामाजिक सद्भावना और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। इस सम्मेलन में कई मानस मंडलियां हिस्सा ले रही हैं और राम-सीता की प्रतिमाओं की पूजा कलश यात्रा गौरी पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। आयोजक समिति ग्रामीण जनों ने बताया इस सम्मेलन में महासमुंद जिले सहित अन्य जिले के तीन दिवसीय में 15 रामायण के मानस परिवार शामिल होंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजन ग्रामीण जनों ने क्षेत्र वासियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है



Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer