प्राथमिक शाला मोहगांव के छात्र युवराज पटेल सैनिक स्कूल अम्बिकापुर हेतु चयनित - sanskar.live

Hot




अप्रैल 11, 2026

प्राथमिक शाला मोहगांव के छात्र युवराज पटेल सैनिक स्कूल अम्बिकापुर हेतु चयनित

सैनिक स्कूल चयन परीक्षा छ ग में छठवां रैंक प्राप्त किया 



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/शासकीय प्राथमिक शाला मोहगांव, विकास खण्ड पिथौरा के छात्र युवराज पटेल का चयन सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के लिए हुआ है । युवराज पटेल ने सैनिक स्कूल चयन परीक्षा में 300 में से 270 अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में छठवां रैंक प्राप्त किया था । साथ ही नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर नवोदय विद्यालय हेतु चयनित हुए थे । विद्यालय के प्रधान पाठक व मार्गदर्शक भोजराज प्रधान ने बताया कि युवराज पटेल बहुत ही प्रतिभावान विद्यार्थी हैं, इनका लक्ष्य सैनिक स्कूल ही था और इन्होंने सैनिक स्कूल में प्रवेश लिया है । युवराज पटेल सांकरा निवासी शिक्षक फाल्गुनी कुमार पटेल व श्रीमती नीलावती पटेल के सुपुत्र हैं। युवराज पटेल के सैनिक स्कूल में चयन होने पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों, शाला प्रबंधन समिति सदस्यों के साथ सरपंच विजय बारीक व पंचायत प्रतिनिधियों ने बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer