ग्राम भुरकोनी में भाजपा का गांव चलो घर घर चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित - sanskar.live

Hot




अप्रैल 11, 2026

ग्राम भुरकोनी में भाजपा का गांव चलो घर घर चलो अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

 





पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गांव चलो घर घर चलो अभियान के तहत केंद्र सरकार एवम् राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंच कर जन जन को बताने का संकल्प लेकर  डॉ नीलकंठ साहू अध्यक्ष भाजपा ग्रामीण  मंडल पिथौरा कार्यक्रम प्रभारी देवचंद साहू व सहप्रभारी खीरराम जगत अगुवाई में  ग्राम भुरकोनी में नरेंद्र मोदी जी की सर्व प्राथमिकता योजना स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी देकर बाजार पारा हनुमान मंदिर कीआसपास सफाई कार्य किया गया बुजुर्गो वरिष्ठ जनों का अभिवादन स्वागत सम्मान  किया गया जिसमें ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई,  मोदी जी की महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर भाजपा मंडल का कारवां आगे बढ़ता हुआ आगे पहुंचा ग्रामवासियों ने बहुत ही गर्मजोशी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा जनों का स्वागत किया फिर ग्राम के वरिष्ठ लोगों का फूल माला पहना कर व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया फिर लोगो की भीड़ जुलूस का आकार लेकर ग्राम की गली में फेरा लगाया गया जहां भारत माता की जय के नारों के साथ गांव गली गुंजायमान हो गया घर घर जाकर लोगों को महिलाओं को युवाओं व बुजुर्गो को केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया गया कार्यक्रम मे ग्रामीण मंडल के सम्मिलित होने प्रमुख पदाधिकारी  एतराम साहू अध्यक्ष युवा मोर्चा, टेकलाल डडसेना अध्यक्ष किसान मोर्चा, गेन्दराम ठाकुर जिला कोषाध्यक्ष अजजा छाया ,कृष्णा ठाकुर जिला मंत्री अजजा ,लेखराम चक्रधारी मंत्री युवा मोर्चा, दुखीश्याम प्रधान उपाध्यक्ष किसान मोर्चा , शिवलाल साहु बुथ अध्यक्ष, देवनारायण सरपंच प्रतिनिधि, महेशसाहू बुथ अध्यक्ष, प्रतीक पटवा जिला युवा मोर्चा, डिगेश्वर यादव,गोबिन्द चंद्रकर, ईश्वर यादव बुथ अध्यक्ष आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer