बसना में अष्टप्रहरी श्री हरिनाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ, 24 घंटे गूंजेगा हरिनाम - sanskar.live

Hot




अप्रैल 11, 2026

बसना में अष्टप्रहरी श्री हरिनाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ, 24 घंटे गूंजेगा हरिनाम

श्री राधा कृष्ण मानस समिति, टिकरापारा द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन में 6 कीर्तन दल होंगे शामिल





बसना संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/नगर के वार्ड क्रमांक 13 टिकरापारा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टप्रहरी श्री हरिनाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ। इस पावन अवसर पर मां समलेश्वरी मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए कीर्तन स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं श्रद्धालुजन शामिल हुए। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण “हरे राम, हरे कृष्ण” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

भगवान श्री हरि की कृपा से प्रारंभ हुआ यह आयोजन क्षेत्रवासियों के लिए आस्था, भक्ति एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना हुआ है। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद राकेश डड़सेना एवं जनपद पंचायत बसना के सभापति प्रकाश सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभापति श्री सिन्हा ने कहा कि अष्टप्रहरी संकीर्तन एवं हरिनाम यज्ञ हमारी सनातन संस्कृति की अमूल्य परंपरा है। “हरे कृष्ण, हरे राम” महामंत्र का जाप मन को शांति प्रदान करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सद्भाव का संचार करता है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान की प्राप्ति का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम हरिनाम संकीर्तन है।

इस धार्मिक आयोजन में विभिन्न स्थानों से प्रतिष्ठित कीर्तन मंडलियां अपनी भक्ति प्रस्तुति देंगी, जिनमें प्रमुख रूप से मां पीताम्बरी कीर्तन मंडली (बिटांगपाली), श्री श्री गौरीशंकर संकीर्तन महिला पार्टी (तामी मुंडा, ओडिशा), मां समलेश्वरी महिला संकीर्तन मंडली (बड़कर्ते, ओडिशा), श्री श्री नीलमाधव कीर्तन मंडली (गेर्रा, बलौदा), प्रेम संकीर्तन मंडली (जुंजू गांव, भालूपतेरा, ओडिशा) एवं श्री राधा कृष्ण कीर्तन मंडली (टिकरापारा, बसना) शामिल हैं। 

कार्यक्रम में श्री राधा कृष्ण मानस समिति के अध्यक्ष उपेंद्र देवता, लखन सिन्हा, तेजलाल साहू, शगुन देवांगन, जोहन साव, रविन्द्र साहू, खुलूराम यादव, सामिल प्रधान, सुरेश सिन्हा, उदय नाथ बेहरा, भगवान दास, फिरतुराम देवांगन, मनोज साहू, रामकुमार सिन्हा, शांति डड़सेना, राजू यादव, गोपेश डड़सेना, डॉ. सुनील वैष्णव, प्रहलाद देवांगन, घनश्याम यादव, शोभित डड़सेना, संतोष डाकुआ, दीपक डाकुआ, रूपानंद सेठ, ऋषभ डड़सेना, कौशल दास,  प्रफुल्ल सेठ, पुष्पकांत डड़सेना, शिव डड़सेना सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer