पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/ आगामी भारत की जनगणना 2027 के लिए जनगणना प्रशिक्षण सत्र का आयोजन चार्ज अधिकारी तहसीलदार पिथौरा के निर्देशानुसार सेजेस पिथौरा में किया जा रहा है। प्रशिक्षण व्यवस्था प्रभारी नरेश पटेल (बीआरसी) ने बताया कि जनगणना प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 180 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया है। वर्तमान द्वितीय चरण प्रशिक्षण में भी 180 शिक्षक तथा शिक्षिकाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके लिए मकान सूचीकरण एवं आवास गणना एच एल ओ ऐप के माध्यम से किया जाएगा। प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण के प्रश्न एक से चौंतीस तक की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। आगामी एक मई से प्रगणकों द्वारा दिए गए एच एल बी का नजरीनक्शा निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह भी जानकारी दी गई है कि 16 से 30 अप्रैल के मध्य कोई भी व्यक्ति स्वगणना के द्वारा अपनी जानकारी दे सकते हैं। विकास खण्ड में मनोज कुमार राणा, राजाराम पटेल, विवेक वर्मा,दीपक देवांगन, महेंद्र चौधरी,विजय प्रधान, रामकुमार नायक तथा लोकनाथ पटेल के द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सरल रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में उपस्थित वरिष्ठ शिक्षक लोरीश कुमार ने बताया कि जनगणना कार्य देशहित में प्रगति के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है इसलिए जनता से निवेदन है कि वे अपनी सही-सही जानकारी प्रगणकों को प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि यह स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना तथा पहली डिजिटल जनगणना है।
अप्रैल 20, 2026
पिथौरा में जनगणना प्रशिक्षण के प्रगणकों ने मुहल्लों में जाकर किया डेमो जनगणना
Tags
# पिथौरा#
About Sanskar news
ऑफिस एड्रेस
संस्कार न्यूज़ वेब पोर्टल चैनल
गौरव चंद्राकर रिपोर्टर
Email- gauravchandrakar555@gmail.com
Mo 9993257295
Addres pithora छत्तीसगढ़.
पिथौरा#
लेबल:
पिथौरा#
Post Top Ad
