पवित्र हज यात्रा हेतु कसहीबाहारा की शिक्षिका तबस्सुम शेख को सम्समान विदाई - sanskar.live

Hot




अप्रैल 18, 2026

पवित्र हज यात्रा हेतु कसहीबाहारा की शिक्षिका तबस्सुम शेख को सम्समान विदाई



पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/शासकीय उच्च प्राथमिक शाला, कसहीबाहारा की शिक्षिका तबस्सुम शेख को 45 दिवसीय पवित्र हज यात्रा हेतु विद्यालय परिवार की ओर से शाल, श्रीफल एवं शुभकामना पत्र भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई।इस गरिमामय अवसर पर संस्था प्रमुख हेमंत खुटे ने अपने उद्बोधन में कहा—हम सभी की ओर से आपको पवित्र हज यात्रा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन यात्रा आपके जीवन में सुख, शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति का संचार करे। आप  खैरियत के साथ लौटें, यही हमारी दिली दुआ और इल्तिज़ा है।इस अवसर पर मिडिल स्कूल के शिक्षक  दिलीप कुमार पटेल, प्राथमिक शाला कसहीबाहारा के प्रधान पाठक  हितेश पटेल, सहायक शिक्षक  संतोष साहू  ने उपहार भेंट की तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भी तबस्सुम शेख को शुभकामनाएं दी।

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer