महिलाओं को गुमराह कर आरक्षण के नाम पर भ्रम फैला रही, डबल इंजन की भाजपा सरकार,,,पूनम, मानिकपुरी - sanskar.live

Hot




अप्रैल 21, 2026

महिलाओं को गुमराह कर आरक्षण के नाम पर भ्रम फैला रही, डबल इंजन की भाजपा सरकार,,,पूनम, मानिकपुरी

 


पिथौरा संस्कार न्यूज़/महासमुंद जिले के पिथोरा विकासखंड के मंडल अध्यक्ष पूनम मानिकपुरी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार, महिला आरक्षण बिल को लेकर पूरे देश में भ्रम फैला रही है, जो महिला आरक्षण बिल 2023 में पारित हो चुका है जो बिल 16 अप्रैल को संसद के विशेष सत्र में लाया गया ओ बिल महिला आरक्षण के संदर्भ में नहीं था बल्की भाजपा महिला आरक्षण को मुखौटा बनाकर परिसीमन ओर केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिलपास करवाना चाहती थी मगर भाजपा का षडयंत्र विफल हो गया इसलिए अब महिला आरक्षण बिल के नाम पर पूरे देश में भ्रम फैला रही है 

श्री मानिकपुरी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023वा संविधान संशोधन अधिनियम सितम्बर 2023 में ही पारित हो चुका है , भाजपा इस बिल के नाम पर जनता को भ्रमित कर महिला आरक्षण के नाम पर राजनीति कर रही है

महिला आरक्षण पहले कांग्रेस ने महिलाओं को आरक्षण देकर बड़े पदों पर सम्मान किया है नारी सशक्तिकरण में की हर ऐतिहासिक पहल में कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है जैसे, एनी बेसेंट देश की पहली महिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी की, इंदिरा गांधी, देश की पहली महिला प्रधानमंत्री, सुचेता कृपलानी, महिला मुख्यमंत्री प्रतिभा पाटिल देश की महिला राष्ट्रपति, मीरा कुमार देश की महिला लोकसभा स्पीकर, फातिमा बीबी देश की पहली महिला न्यायाधीश कांग्रेस शासन काल में महिलाओं को सम्मान दिया गया 

भाजपा कहती है कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी है क्या यह तथ्य भाजपा वालो को नजर नहीं आती या देखना नहीं चाहती,, भाजपा सामने 2028 में विधानसभा चुनाव ओर 2029 में लोकसभा चुनाव को लेकर,  यह सब ड्रामा कर कांग्रेस को बदनाम कर रही है अगर भाजपा जनता की सच्ची हितैषी है,  तो कहा गए ओ 15 लाख हर गरीब के खाते में देने का वादा, महिलाओं को सही सम्मान देना है तो 50 / प्रतिशत आरक्षण लागू करे,, किसानों को सही समय में खाद बीज उपल्ब्ध कराए, हर साल 2करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा पूरा करे , मजदूरों को मनरेगा में 125 दिन काम दे, ओर सही समय पर भुगतान करे,,इस पर सरकार का ध्यान नहीं है, लेकिन महिला आरक्षण बिल को लेकर सिर्फ वाहवाही लूटना चाहती है और, जनता के बीच, भ्रम फैला कर घटिया राजनीति कर कांग्रेस पार्टी को बदनाम करना चाहती है,

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer