ग्राम गड़बेड़ा में भक्तिमय वातावरण में हुआ मानस गान सम्मेलन का समापन - sanskar.live

Hot




अप्रैल 21, 2026

ग्राम गड़बेड़ा में भक्तिमय वातावरण में हुआ मानस गान सम्मेलन का समापन

ग्राम गड़बेड़ा में भक्तिमय वातावरण में हुआ मानस गान सम्मेलन का समापन
ग्राम गड़बेड़ा में भक्तिमय वातावरण में हुआ मानस गान सम्मेलन का समापन

 मानसगान सम्मेलन में भक्तों की भीड़ उमड़ी 



देखें विडियो 




पिथौरा संस्कार न्यूज़ गौरव चंद्राकर/पिथौरा समीपस्थ ग्राम गड़बेड़ा में भव्य द्विदिवसीय मानस गान समारोह का समापन भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ ।इस सम्मेलन में श्री राधाकृष्ण मानस परिवार गड़बेड़ा मां वीणापाणी मानस परिवार केडाड़ सारंगढ़ मारूतिकृपा मानस परिवार बागबाहरा पार्वती मीणा मानस परिवार गड़बेड़ा जय मां काली मानस परिवार सिन्धुपाली, राम दरबार मानस परिवार चितमखार रघुकुल मानस परिवार पोटापारा सोन चिरैया मानस परिवार लामीडीह सद्भावना मानस परिवार बिहाझर दिव्य ज्योति मानस परिवार नौगड़ी बसना श्री राम मानस परिवार पिथौरा जय बजरंग मानस परिवार बांसकांटा स्तुति मानस एवं जगराता परिवार अमोरी झलप हरिकेश मंगलम मानस परिवार बागबाहरा एवं श्री राधे मानस परिवार रायपुर की बहुत ही ज्ञान वर्धक एवं मनोहरी प्रस्तुति रही।सभी मानस परिवार ने तुलसी कृत रामायण से विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से जन मानस को ज्ञान मार्ग भक्ति मार्ग गौ रक्षा शिक्षा एवं संस्कार पर्यावरण संरक्षण स्वस्थ परिवार स्वस्थ समाज  राष्ट्र निर्माण और विश्व शांति हेतु प्रेरित किए।

इस अवसर पर आमंत्रित अतिथि के रूप में पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव तुलसी यादव छत्तीसगढ़ मानस संगढन जिला व विकास खंड व विभिन्न संगठनों से सीताराम चौधरी  संतराम साहू, मनोहर साहू  उमेश दीक्षित सत्यनारायण अग्रवाल अनुप दीक्षित दुलीकेशन साहू अरूण देवता द्वारिका प्रसाद पटेल संजय गोयल कृष्ण कुमार शर्मा शैलेश अग्रवाल नंदकुमार साहू डोलामणि साहू विजय दीक्षित जसवीर अजमानी तुकाराम पटेल प्रेम सागर साहू व बड़ी संख्या में ग्राम के भक्त जन श्रद्धालु जन उपस्थित थे।पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डुब चुका था। कार्यक्रम के अंतिम दिवस महाभंडारा भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सरपंच बूंदा बाई नायक महेश्वर चीनी पटेल माधव लाल साहू नरेंद्र पटेल लोकनाथ नायक टीकाराम पटेल मोहित यादव लाला राम नाग भानू प्रताप पटेल राजेन्द्र साहू लोकनाथ नाग रामकुमार साहू संतोष महाजन देवसिंह वस्त्रकार नरेश यादव फिरु ध्रुव श्रीमती विश्वासा देवी मानिकपुरी श्रीमती दुर्गा साहू  दुलेश्वरी साहू सुमित्रा महाजन व ग्राम के विभिन्न संगठनों एवं ग्राम वासियों का विषेश योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन राधेश्याम पटेल व भगवान दास यादव ने किया।








via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/blog-post_21.html
April 21, 2026 at 09:55AM
via Blogger https://www.sanskar.live/2026/04/blog-post_339.html
April 21, 2026 at 10:51AM

Post Top Ad

ad inner footer ad inner footer ad inner footer